Advertisement

Search Result : "विदेश मामला"

हेमा ने स्थगित की फिल्म की शूटिंग, विदेश यात्रा

हेमा ने स्थगित की फिल्म की शूटिंग, विदेश यात्रा

अभिनेत्री और नेता हेमा मालिनी ने पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शूटिंग और विदेश यात्रा की अपनी योजनाओं को स्थगित रखने का फैसला किया है।
हैकिंग मामला : अमेरिका ने 35 रूसी अधिकारियों को निष्कासित किया

हैकिंग मामला : अमेरिका ने 35 रूसी अधिकारियों को निष्कासित किया

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रूस की ओर से की गई कथित हैकिंग के जवाब में रूस पर प्रतिबंध लगा दिए हैं और 35 रूसी अधिकारियों को निष्कासित कर दिया है। हालांकि, व्लादिमीर पुतिन ने जवाबी कार्रवाई करने से इनकार करते हुए कहा कि वह नये राष्ट्रपति चुने गए डोनाल्ड ट्रंप के कदमों को देखेंगे।
आईओए का मामला, भाजपा के सांसद ने खेल मंत्री पर ही उठाए सवाल

आईओए का मामला, भाजपा के सांसद ने खेल मंत्री पर ही उठाए सवाल

सुरेश कलमाड़ी को आईओए में अध्‍यक्ष बनाए जाने पर खेलमंत्री एवं भाजपा नेता विजय गोयल की आपत्ति पर भाजपा के ही सांसद बृज भूषण सिंह ने ही सवाल उठा दिए हैं। सिंह ने आईएओ के फैसले का समर्थन किया है। वहीं कांग्रेस नेता अजय माकन ने गोयल का समर्थन करते हुए इस फैसले को खिलाड़ियों के भविष्य पर खतरा करार दिया।
वडोदरा में शराब पार्टी, आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष सहित 260 लोगों पर मामला दर्ज

वडोदरा में शराब पार्टी, आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष सहित 260 लोगों पर मामला दर्ज

वडोदरा शहर के बाहरी इलाके में एक फार्महाउस में शादी से पहले की हाईप्रोफाइल शराब पार्टी में छापा मारा गया और इस मामले में आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष चिरायु अमीन समेत 260 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अंपद गांव के निकट अखंड फार्महाउस में छापे के दौरान 1,28,950 रुपये मूल्य की शराब की 103 बोतलें और बीयर की 116 बोतलें बरामद की। इस संबंध में 125 पुरूषों और 134 महिलाओं पर मामला दर्ज किया गया है।
पेटीएम के साथ 48 ग्राहकों ने की 6.15 लाख की धोखाधड़ी, सीबीआई में मामला दर्ज

पेटीएम के साथ 48 ग्राहकों ने की 6.15 लाख की धोखाधड़ी, सीबीआई में मामला दर्ज

इस समय नोटबंदी की हवा ने लोगों की जेब खाली कर रखी है और पीएम नरेंद्र मोदी डिजिटल पेमेंट को अपनाने पर जोर दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ देश की नबंर वन मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने अपने साथ धोखाधड़ी का दावा किया है। पेटीएम का दावा है कि 48 ग्राहकों ने उनके साथ धोखा किया है और उनके 6.15 लाख रुपये उड़ा लिए हैं। सीबीआई ने इस मामले में केस दर्ज किया है।
हाशिमपुरा मामला: सबूतों के नष्ट होने पर हाई कोर्ट ने जताई चिंता

हाशिमपुरा मामला: सबूतों के नष्ट होने पर हाई कोर्ट ने जताई चिंता

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 1987 के हाशिमपुरा नरसंहार में संलिप्त पुलिसकर्मियों की पहचान से जुड़े सबूतों के नष्ट होने के दावों और पीड़ितों के निकट परिजनों के लिए तय मुआवजे दूर के परिचितों को दिए जाने पर आज चिंता प्रकट की।
ट्विटर पर सक्रिय सुषमा को 15 'ग्लोबल थिंकर्स' में मिली जगह

ट्विटर पर सक्रिय सुषमा को 15 'ग्लोबल थिंकर्स' में मिली जगह

ट्विटर पर सक्रिय होकर नागरिकों को मदद पहुंचाने में अग्रणी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को विदेश नीति पर आधारित मैगजीन 'फॉरेन पॉलिसी' ने साल 2016 के 15 'ग्लोबल थिंकर्स' में जगह दी है। सुषमा स्वराज के साथ संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल और हिलेरी क्लिंटन जैसी विश्व प्रसिद्ध हस्तियों को भी जगह दी गई है।
ट्रंप ने एक्साॅनमोबिल के सीईओ को अमेरिका के विदेश मंत्री पद पर चुना

ट्रंप ने एक्साॅनमोबिल के सीईओ को अमेरिका के विदेश मंत्री पद पर चुना

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को देश के विदेश मंत्री के तौर पर एक्साॅनमोबिल के सीईओ रेक्स टिलरसन को चुना। हालांकि टिलरसन के रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ करीबी संबंधों के कारण इस मनोनयन की गहन जांच की जा सकती है।
एम्स में सुषमा का किडनी प्रतिरोपण किया गया

एम्स में सुषमा का किडनी प्रतिरोपण किया गया

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का एम्स में किडनी प्रतिरोपण किया गया। यह किडनी उन्हें किसी अनजान व्यक्ति ने दिया है। एम्स के सूत्रों के अनुसार डाॅक्टरों के एक दल ने अस्पताल के कार्डियो-थोरैकिक सेंटर में पांच घंटे चले आॅपरेशन में गुर्दा प्रतिरोपण किया। डाॅक्टरों के इस दल में एम्स के निदेशक डा एम सी मिश्रा, सर्जन डा वी के बंसल, डा वी सीनू और गुर्दा रोक विशेषज्ञ डा संदीप महाजन शामिल थे।
न्यायमूर्ति काटजू ने अवमानना मामले में उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया

न्यायमूर्ति काटजू ने अवमानना मामले में उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया

उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश मार्कण्डेय काटजू ने कथित रूप से असंयमित भाषा का इस्तेमाल करने और न्यायपालिका को बदनाम करने के मामले में अपने खिलाफ अवमानना मामले की शीघ्र सुनवाई के लिये आज उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement