प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग और प्रधानमंत्री ली क्विंग से बातचीत में दोनों देशों के संबंधों में समस्या पैदा करने वाले मसलों को भी उठाया। इस दौरान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चीन की ओर से बड़े पैमान पर निवेश पर उन्होंने चिंता जताई जबकि अरुणाचल प्रदेश के लोगों को चीन द्वारा नत्थी वीजा देने के संदर्भ में वीजा मसले पर ठोस प्रगति की उम्मीद चाही।
अखिल भारतीय बार संघ (एआईबीए) ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से शिकायत की है कि विभिन्न उच्च न्यायालयों में कम से कम 125 जजों की नियुक्ति प्रक्रिया में देरी पूर्ववर्ती कॉलेजियम प्रणाली खत्म करने से उत्पन्न हुई संवैधानिक शून्यता के कारण हो रही है। इसके अलावा राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (एनजेएसी) के गठन में भी देर की जा रही है।
गायक सोनू निगम ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास का समर्थन करने पर जी ग्रुप ने उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया है। सोनू निगम ने ट्वीट कर कहा है कि, तो जी ने मुझ पर बैन घोषित कर दिया है। मैं क्या कहूं, ईश्वर सब पर कृपा करें।
56 दिन के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भारत लौट आए हैं। वह नई जिम्मेदारी के लिए तरोताजा होंगे। लेकिन उनकी वापसी के मसले पर सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गरम है तो कुछ लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं।
महाराष्ट्र में सरकार के किसी भी फैसले के खिलाफ कुछ भी बोलना मुश्किल होता जा रहा है। भाजपा-शिवसेना सहित तमाम दक्षिणपंथी संगठन और खुद राज्य सरकार उनके खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर लेती है।
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह एक ट्वीट को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यह सुर्खियां मीडिया को प्रेस्टीटयूट्स कहने पर है। जिसकी राजनीतिक दलों ने निंदा की है।
ट्विटर पर आम आदमी पार्टी की कलह जारी है। आप वालंटियर कुंदन शर्मा ने ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपनी नीले रंग की वैगन आर वापस मांगी है। इसके अलावा पार्टी को दिए गए फंड्स भी वापस मांगे हैं।