दिल्ली के मुख्यमंत्री सबसे आम नागरिक हैं। क्योंकि उनकी पार्टी का नाम ही आम आदमी पार्टी है। अब इसी आम आदमी पर एक खास फिल्म बन गई है। लेकिन नाम वही है, आम आदमी जैसा, एन इनसिगनिफिकेंट मैन।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने केरल में तिरवनंतपुरम के पास अडाणी समूह द्वारा विकसित किए जा रहे विझिंजम अंतरराष्ट्रीय समुद्री बंदरगाह को मिली पर्यावरण मंजूरी को रद्द करने से आज मना कर दिया।
विख्यात लेखक और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रवीन्द्रनाथ टैगोर और अर्जेंटीना की पत्रकार एवं लेखिका विक्टोरिया ओकैंपो में मुलाकात और इसके बाद एक-दूसरे पर प्रभाव पर आधारित एक फिल्म का निर्माण भारत और अर्जेंटीना संयुक्त रूप से कर रहे हैं।
बलूचिस्तान के एक शीर्ष नेता ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सुरक्षाबल बलूचिस्तान में मानवाधिकारों का भीषण उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने बलूच राष्ट्रवादी आंदोलन में भारत सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की मांग भी की है।
निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपनी आने वाली भव्य फिल्म पद्मावती के सेट निर्माण का काम महबूब स्टूडियो में शुरू कर दिया है। फिल्म के मुख्य कलाकारों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।
रियो ओलंपिक के जिमनास्टिक स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहने वाली भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर शनिवार को भारत लौट आईं। स्वदेश पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। दीपा ने वादा किया कि अगले ओलंपिक खेलों में वह जरूर पदक लेकर लौटेंगी।
दुनिया के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में से एक जॉन एफ केनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अनेक गोलियां चलने की खबरों के बाद वहां दहशत और अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। सुरक्षा अधिकारियों ने कम से कम दो टर्मिनल खाली करा लिए लेकिन बाद में गोलीबारी की रिपोर्टें गलत निकलीं।
भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद कीथ वाज ने सरोद उस्ताद अमजद अली खान को वीजा देने से इनकार किए जाने की खबर पर यह कहते हुए ब्रिटेन के गृह विभाग से स्पष्टीकरण मांगा कि इस फैसले से भारत-ब्रिटेन संबंध को गहरा नुकसान पहुंचेगा।
फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल रामोस ने हांगकांग की अपनी यात्रा के दौरान चीनी अधिकारियों से मुलाकात के बाद दक्षिण चीन सागर मुद्दे के हल के लिए औपचारिक वार्ता का आह्वान किया है। यह आह्वान अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण के फैसले में दक्षिण चीन सागर पर चीन का दावा खारिज किए जाने के बाद आया है।