Advertisement

Search Result : "शिवपाल"

विधायक तय करेंगे कौन बनेगा मुख्यमंत्री- मुलायम सिंह यादव

विधायक तय करेंगे कौन बनेगा मुख्यमंत्री- मुलायम सिंह यादव

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद विधायक तय करेंगे कि कौन बनेगा मुख्यमंत्री। उन्होने कहा कि पार्टी और परिवार एक है।
सपा में घमासान जारी : ऊंट किस करवट बैठेगा, अंदाजा लगाना मुश्किल

सपा में घमासान जारी : ऊंट किस करवट बैठेगा, अंदाजा लगाना मुश्किल

सपा के विधायकों, सांसदों और मंत्रिायों की बैठक के दौरान सत्तारूढ़ यादव परिवार में सोमवार को आरोप-प्रत्यारोप, नोक झोंक और व्यक्तिगत हमले हुए जहां अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव के बीच सत्ता संघर्ष ने नाटकीय मोड़ ले लिया। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्राी पर नयी पार्टी लांच करने की योजना बनाने के आरोप भी लगे जिससे उन्होंने इंकार किया है।
अमर सिंह के कहने पर मुझे औरंगजेब कहा गया- अखिलेश

अमर सिंह के कहने पर मुझे औरंगजेब कहा गया- अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के महासचिव अमर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अखिलेश ने कहा कि अमर सिंह के कहने पर एक अखबार ने मुझे औरंगजेब लिखा। उन्होने पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव द्वारा बुलाई गई बैठक के दौरान पूरे भावुकता से अपनी बात रखी और कहा कि अगर नेता जी कहें तो वह पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं।
झगड़ा सुलझाने की बजाय और बढ़ा सपा का झगड़ा

झगड़ा सुलझाने की बजाय और बढ़ा सपा का झगड़ा

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार में मचे झगड़े का अंत होता नहीं दिख रहा है। सोमवार को मुलायम सिंह यादव द्वारा बुलाई गई बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के समर्थकों के बीच हुई झड़प के बाद मामला और बिगड़ गया। झगड़ा सुलझाने के लिए बुलाई गई इस बैठक के बाद झगड़ा बढ़ता होता दिख रहा है।
अखिलेश विधानसभा में बहुमत साबित करें या इस्तीफा दें : भाजपा

अखिलेश विधानसभा में बहुमत साबित करें या इस्तीफा दें : भाजपा

समाजवादी पार्टी में मची राजनीतिक उथल पुथल को भाजपा ने लूट के बंटवारे को लेकर मचा घमासान बताते हुए कहा कि सत्तारूढ दल अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिये यह नाटक रच रहा है। भाजपा ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि राज्य की अखिलेश सरकार अल्पमत में आ गयी है ऐसे में उसे किसी भी तरह का नीतिगत निर्णय करने से रोका जाना चाहिये।
सपा संकट: अखिलेश के बाद शिवपाल का वार, रामगोपाल पार्टी से बर्खास्त

सपा संकट: अखिलेश के बाद शिवपाल का वार, रामगोपाल पार्टी से बर्खास्त

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी परिवार में चाचा-भतीजे के बीच जारी वर्चस्व की लड़ाई अब बहुत ही तीखे मोड़ पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा शिवपाल समेत चार मंत्रियों को बर्खास्त किए जाने पर मुलायम ने पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव को पार्टी से बर्खास्त कर दिया।
शिवपाल बोले : सपा को नहीं टूटने देंगे, नेता जी के नेतृत्व में ही बनाएंगे सरकार

शिवपाल बोले : सपा को नहीं टूटने देंगे, नेता जी के नेतृत्व में ही बनाएंगे सरकार

अखिलेश मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए गए वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि हम लोग किसी भी हाल में समाजवादी पार्टी को टूटने नहीं देंगे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पिछला चुनाव नेता जी यानी मुलायम सिंह यादव के नाम पर लड़ा गया था। 2017 में फिर से नेता जी के नाम पर ही चुनाव लड़ेंगे। हम लोग पार्टी को नहीं टूटने देंगे। 2017 में नेता जी के नेतृत्व में ही जीत कर सूबे में सरकार बनाएंगे।
अखिलेश ने शिवपाल समेत 4 मंत्रियों को किया बर्खास्‍त, सपा का संकट गहराया

अखिलेश ने शिवपाल समेत 4 मंत्रियों को किया बर्खास्‍त, सपा का संकट गहराया

यूपी में रविवार काे सपा का राजनैतिक संकट और गहरा गया। मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव समेत चार मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्‍त कर दिया वहीं कार्यकर्ताओं को अखिलेश के समर्थन में पत्र लिखने वाले पार्टी महासचिव ऱामगोपाल यादव को भी दोपहर बाद पार्टी से निकाल दिया गया।
अन्तर्कलह के बीच ताबड़तोड़ बैठकें कर मन टटोलेगी समाजवादी पार्टी

अन्तर्कलह के बीच ताबड़तोड़ बैठकें कर मन टटोलेगी समाजवादी पार्टी

समाजवादी परिवार में अन्तर्कलह के नित नए रंग सामने आने के बीच सपा नेतृत्व ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मन टटोलने और रुख भांपने के लिए एक के बाद एक कई महत्वपूर्ण बैठकें बुलाई हैं।
शिवपाल का प्रहार, यूपी में चुनाव आते ही भाजपा को राम याद आएं

शिवपाल का प्रहार, यूपी में चुनाव आते ही भाजपा को राम याद आएं

अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी के प्रस्तावित म्यूजियम पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव आ गए हैं अब तो भाजपा को राम और अयोध्या याद आएंगे ही।
Advertisement
Advertisement
Advertisement