Advertisement

Search Result : "शिवसेना के मुख पत्र सामना"

टेरीजा मे को करना पड़ा ब्रेग्जिट विधेयक पर हार का सामना

टेरीजा मे को करना पड़ा ब्रेग्जिट विधेयक पर हार का सामना

ब्रिटेन के ऊपरी सदन के ब्रेग्जिट पर एक विधेयक में संशोधन के पक्ष में मतदान करने के कारण देश की प्रधानमंत्री टेरीजा मे को यूरोपीय संघ से अलग होने को लेकर पहली संसदीय हार का सामना करना पड़ा है। इससे ब्रिटेन के ईयू से बाहर निकलने के लिए प्रधानमंत्री को बातचीत शुरू करने का अधिकार देने वाले इस विधेयक में देरी हो गई है।
श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 13 मछुआरों को गिरफ्तार किया, मुख्यमंत्री ने मोदी को पत्र लिखा

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 13 मछुआरों को गिरफ्तार किया, मुख्यमंत्री ने मोदी को पत्र लिखा

श्रीलंकाई नौसेना ने आज 13 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया जिस वजह से तमिलनाडु सरकार को केंद्र को पत्र लिखकर उसके हस्तक्षेप की मांग करनी पड़ी।
सेना भर्ती पेपर लीक कांड : शिवसेना ने मोदी सरकार को कोसा

सेना भर्ती पेपर लीक कांड : शिवसेना ने मोदी सरकार को कोसा

शिवसेना ने सेना में भर्ती का प्रश्नपत्र लीक होने को लेकर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर पर आज निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस पूरी घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए जिसने सरकार की छवि खराब की है।
फडनवीस सरकार को थके मांदे टाइगर के करवट बदलने का इंतजार

फडनवीस सरकार को थके मांदे टाइगर के करवट बदलने का इंतजार

नगर निकायों के चुनाव नतीजों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति ने जबर्दस्त करवट बदली है। अब 'टाइगर' किस करवट बैठेगा, इस पर कयासों का दौर जारी है। फिलहाल राज्य की देवेंद्र फडनवीस की सरकार पर एक तलवार तो लटक ही गई है।
भगवा पार्टी से लड़ाई जारी रहेगी  : शिवसेना

भगवा पार्टी से लड़ाई जारी रहेगी : शिवसेना

अपने गढ़ मुंबई के बीएमसी चुनाव में 82 सीटें जीतने वाली भाजपा की बढ़त से बेफिक्र शिवसेना ने आज जोर देकर कहा कि नगर निकाय का मेयर उनकी पार्टी का ही बनेगा। इसके साथ ही सेना ने अब पराये हो चुके अपने पुराने सहयोगी भाजपा पर छल से उन्हें अस्थिर करने का भी आरोप लगाया।
कैलाश सत्यार्थी का नहीं मिला चोरी हुआ नोबेल प्रशस्ति पत्र

कैलाश सत्यार्थी का नहीं मिला चोरी हुआ नोबेल प्रशस्ति पत्र

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर से चाेरी हुआ सामान तो मिल गया लेकिन मेडल का प्रशस्ति पत्र नहीं मिला। गिरफ्तार किए गए चोरों ने भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि वे प्रशस्ति पत्र ले गए थे या नहीं। लेकिन सभी सामान मिल जाने के बावजूद प्रशस्ति पत्र नहीं मिल पाया।
कलिखो पुल की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट से पत्र वापस लिया

कलिखो पुल की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट से पत्र वापस लिया

उच्चतम न्यायालय ने अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल की पत्नी को अपना वह पत्र वापस लेने की इजाजत दे दी है जिसमें उन्होंने अपने पति के कथित सुसाइड नोट में संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों और कुछ नेताओं के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच सीबीआई या एनआईए से कराने की मांग की थी।
महाराष्‍ट्र में महानगरपालिका चुनाव : शिवसेना आगे, भाजपा को मिल रही मात

महाराष्‍ट्र में महानगरपालिका चुनाव : शिवसेना आगे, भाजपा को मिल रही मात

महाराष्ट्र में 10 नगर निगमों और 11 ज़िला परिषदों में शिवसेना भाजपा पर भारी पड़ती दिख रही है। वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझान में शिवसेना भाजपा को मात देती जा रही है। शिवसेना 65 सीटों पर आगे है वहीं भाजपा की बढ़त 37 सीटों पर है।
महाराष्‍ट्र में शिवसेना और भाजपा में टक्कर, कांग्रेस-एनसीपी-एमएनएस का हाल बुरा

महाराष्‍ट्र में शिवसेना और भाजपा में टक्कर, कांग्रेस-एनसीपी-एमएनएस का हाल बुरा

बीएमसी यानि बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। अब तक नतीजों में शिवसेना सबसे आगे है। भाजपा दूसरे स्थान पर है। कांग्रेस, एनसीपी और एमएनएस के लिए बुरी खबर है। मुंबई के अलावा नौ अन्य महानगरपालिकाओं में भी चुनाव हुए थे।
भाजपा-शिवसेना को छोड़िये, असली खुशी तो एमआईएम को है

भाजपा-शिवसेना को छोड़िये, असली खुशी तो एमआईएम को है

भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई और महाराष्ट्र में भले ही शानदार प्रदर्शन किया हो और शिवसेना भी मुंबई में अपना मेयर बनाने का दावा कर रही हो मगर असली खुशी एमआईएम के खेमें में दिख रही है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement