Advertisement

Search Result : "संयुक्त राष्ट जलवायु परिवर्तन सम्मेलन"

सुरक्षा परिषद पहुंचने में भारत ने मांगी नेपाल से मदद

सुरक्षा परिषद पहुंचने में भारत ने मांगी नेपाल से मदद

भारत के विदेश सचिव एस. जयशंकर अपने दो दिन के दौरे पर नेपाल पहुंचे हैं। जयशंकर ने नेपाल के विदेश सचिव से मुलाकात कर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता के लिए नेपाल की मदद मांगी।
उत्तराखंड में दो पत्रकारों पर जानलेवा हमला

उत्तराखंड में दो पत्रकारों पर जानलेवा हमला

उत्तराखंड के रामनगर में दो पत्रकारों पर जानलेवा हमला किया गया है। हमले में स्वतंत्र पत्रकार और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के महासचिव प्रभात ध्यानी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रभात को हद्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोदी सहित कई राष्ट्र प्रमुखों की जानकारियां हुई लीक

मोदी सहित कई राष्ट्र प्रमुखों की जानकारियां हुई लीक

साल 2014 में आस्ट्रेलिया में हुए जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दुनिया के 31 नेताओं की निजी जानकारियां सार्वजनिक हो गई थी। गार्जियन अखबार के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई आव्रजन विभाग के एक कर्मचारी के ईमेल भेजने में हुई गलती के कारण ऐसा हुआ। ब्योरों में नाम, जन्म तिथि, पद, पासपोर्ट नंबर, वीजा नंबर, वीजा उपवर्ग और अन्य निजी जानकारियां शामिल थीं। गलती से नेताओं के निजी ब्योरे एशियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजकों के पास पहुंच गए। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस पर किसी प्रकार की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
पाकिस्तान में फिर चार को फांसी

पाकिस्तान में फिर चार को फांसी

पाकिस्तान में आज पंजाब प्रांत की विभिन्न जेलों में कैद चार दोषियों को फांसी पर लटका दिया। इसके साथ ही फांसी के मामलों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। पाकिस्तान ने मौत की सजा पर खुद रोक लगाई थी लेकिन दिसंबर में उसने इस फैसले को पलट दिया।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लिए भारत की वकालत

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लिए भारत की वकालत

भारत संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षक मिशनों में सैनिक मुहैया कराने के लिहाज से सबसे बड़े देशों में से एक है तथा उसे सैनिकों की तैनाती और शांति मिशनों के गठन से संबंधित सुरक्षा परिषद के फैसलों में शामिल होने का अधिकार है। यह कहना है भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग का। जनरल सुहाग ने शुक्रवार को विश्व निकाय के पहले चीफ्स ऑफ डिफेंस सम्मेलन में यह टिप्पणी की।
भुवनेश्वर में हिंद महासागर से जुड़े देशों का सम्मेलन

भुवनेश्वर में हिंद महासागर से जुड़े देशों का सम्मेलन

हिंद महासागर के किनारे बसे समुद्री देशों की संस्कृति, सभ्यता और व्यापार को मजबूत करने के लिए बीस देशों के प्रतिनिधियों ने आह्वान किया है कि एकजुट होकर काम करें तो सबका विकास होगा। भुवनेश्वर में पहली बार हिंद महासागर के तटीय देशों के बीच व्यापार सुगमता सुलभ करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में वक्ताओं ने अतीत के अनुभवों से भविष्य को संवारने पर बल दिया।
संयुक्त राष्ट्र ने कहा फांसी रोके पाकिस्तान

संयुक्त राष्ट्र ने कहा फांसी रोके पाकिस्तान

संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान से कहा है कि उन्हें मृत्युदंड पर जल्द से जल्द रोक लगानी चाहिए। पाकिस्तान में फांसी की सजा में वृद्धि पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए संयुक्त राष्ट्र ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार से कहा है कि मृत्युदंड पर जल्द से जल्द रोक लगाने को कहा है।
दलित अधिकारों पर अमेरिका में वैश्विक सम्मेलन

दलित अधिकारों पर अमेरिका में वैश्विक सम्मेलन

ट्रिनिटी वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में शुरू हो रहे तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन अंतरराष्ट्रीय दलित अधिकार आयोग (आईसीडीआर) और वैश्विक सम्मेलन आयोजन समिति (जीसीओसी) द्वारा किया जा रहा है।
सूट छूटा, कुर्ता लौटा

सूट छूटा, कुर्ता लौटा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिधान में परिवर्तन आया है। इसे उनके करोड़ों में बिके सूट के प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement