भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार से अपनी संसदीय पारी की शुरुआत कर दी है। आज उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की।
मध्य प्रदेश में अपने प्यार के लिए जान देने वाले प्रेमी युगल की याद में मंगलवार को पत्थरबाजी की परंपरा निभाई गई, जिसमें 259 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर है।
उपराष्ट्रपति पद के लिए राजग के उम्मीदवार को लेकर भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक सोमवार शाम होने जा रही है। बैठक में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप दिये जाने की संभावना है। विपक्ष पहले ही गोपालकृष्ण गांधी को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुका है।
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का फैसला भाजपा संसदीय बोर्ड करेगी। संसदीय बोर्ड की बैठक जल्द शुरू होने वाली है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी होंगे। भाजपा ने अपने सांसदों व कई राज्यों के विधायकों को दिल्ली बुलाया है। अगले दो दिन नामांकन पत्रों पर दस्तखत कराए जाएंगे।
संसद की एक समिति ने स्वास्थ्य विभाग से कहा है कि वह देश के खाद्य सुरक्षा नियामक एफ.एस.एस.ए.आई के कोष के खर्च न हो पाने की चलन रोके और एक समयबद्ध तरीके से खाद्य परीक्षण प्रणाली की मजबूती सुनिश्चित करे।
उत्तर प्रदेश चुनावों में चौंकाने वाले परिणाम लाने वाली और मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में भी अब तक इसी तरह का संदेश देने वाली भारतीय जनता पार्टी ने शपथ ग्रहण स्थल को ले कर भी कुछ इसी तरह का निर्णय लिया है। रविवार, 19 मार्च को प्रस्तावित सूबे की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह परंपरा से हट कर लखनऊ के स्मृतिउपवन में होने जा रहा है। अटकल तो यह भी लगाई जा रही कि तारीख 19 रखना भी कहीं न कहीं 2019 की फतेह का संकेत है।
भाजपा संसदीय दल की बैठक में आज पार्टी के शीर्ष नेताओं ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति का खाका खींचा। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेताओं से युवाओं को जोड़ने और उनके बीच पैठ बनाने को कहा।