![यूपी में भाजपा को बढ़त पर सीएम के लिए अखिलेश पहली पसंद : सर्वे](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/2ccae7b5d5d2025286409a713cec316a.jpg)
यूपी में भाजपा को बढ़त पर सीएम के लिए अखिलेश पहली पसंद : सर्वे
उत्तर प्रदेश में चुनाव में अभी देरी है पर समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच घमासान शुरू हो गया है। राज्य का राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। कांग्रेस ने अपने सारे पत्ते खोल दिए हैं। कांग्रेस को प्रियंका गांधी से काफी उम्मीद है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी पूरा जोर लगानेे की तैयारी में है।