![भाजपा को उत्तर प्रदेश में मिला ओमप्रकाश राजभर का साथ](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/58a82be75ad9914f13c221cfd1473411.jpg)
भाजपा को उत्तर प्रदेश में मिला ओमप्रकाश राजभर का साथ
भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में एक और नया साथी मिल गया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी भाजपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ेंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में राजभर समाज की अच्छी खासी संख्या है जिससे भाजपा को फायदा हो सकता है।