बॉम्बे हाई कोर्ट ने मालेगांव धमाका केस में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जमानत दे दी है। हालांकि, इसी मामले में अभियुक्त लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है।
शिवसेना ने चेतावनी दी है कि उसके सांसद रवींद्र गायकवाड़ के विमान में उड़ान भरने पर घरेलू एयरलाइन कंपनियों द्वारा लगायी गई रोक यदि नहीं हटायी गई तो वह 10 अप्रैल को होने वाली राजग की बैठक में हिस्सा नहीं लेगी।
एयर इंडिया के कर्मचारी के साथ मारपीट करने के मामले फंसते जा रहे शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए सांसद गायकवाड़ को ब्लेक लिस्ट कर दिया है।
सामूहिक बलात्कार के आरोप में वांछित सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक गायत्री प्रजापति के तीन साथियों को आज लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति मामले में सहअारोपी हैं।
सामूहिक बलात्कार और यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति के दो और साथियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले पुलिस ने प्रजापति के गनर चन्द्रपाल को गिरफ्तार किया था।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। जयललिता के निधन के साथ ही एक युग का अंत हो गया। इसी साल जयललिता चौथी बार और लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनकी मौत से राज्य में उनके चाहने वाले लाखों लोगों में मायूूसी छा गई। अभिनय से राजनीति में आईं जयललिता ने राज्य के लोगों पर अपनी अलग छाप छोड़ी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का विकास रथ शुरू होने से कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी की वजह से रूक गया। कुछ देर तक मुख्यमंत्री ने इंतजार किया लेकिन रथ ठीक नहीं हुआ उसके बाद आगे की यात्रा उन्होने कार से शुरू कर दिया।
1995 में पतंजलि का कंपनी के रुप मेंं पंजीयन कराने के लिए अधिकारियों ने बतौर शुल्क 13 हजार रुपए बाबा रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण से मांगे थे। उस वक्त इन दोनों के पास महज 3500 रुपए थे। किसी तरह दोस्तों से उधारी लेकर पंजीयन शुल्क चुकाया गया। आज 21 साल बाद पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण फोर्ब्स की सूची में भारत में 48 वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इस सूची में यह नाम आश्चर्यजनक है। बालकृष्ण को 2.5 अरब डालर की संपत्ति के साथ सूची में स्थान दिया गया है।
पिछले चार साल से भी अधिक समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे मध्यम गति के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार अब राजनीति में हाथ आजमाएंगे। अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत के लिए कुमार रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए।
विमानन नियामक डीजीसीए ने स्मार्टफोन की बैटरी में विस्फोट होने की कई घटनाओं के बाद विमान यात्रिायों को आज सलाह दी कि सफर के दौरान विमान में सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 चार्ज या स्विच ऑन ना करें।