Advertisement

Search Result : "सभी कार्यक्रम"

गौरव भाटिया का सपा के सभी पदों से इस्तीफा

गौरव भाटिया का सपा के सभी पदों से इस्तीफा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता गौरव भाटिया ने आज पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। भाटिया ने ट्वीट करके यह जानकारी दी और कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पास भेज दिया है।
भागवत के कार्यक्रम से पहले बांटे परचे

भागवत के कार्यक्रम से पहले बांटे परचे

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में बैतूल में होने वाले हिन्दू सम्मेलन के पहले आदिवासी तबके के बीच बंटे परचे ने सियासत गरमा दी है। इस परचे में आदिवासी समाज से हिन्दू सम्मेलन से दूरी रखने की अपील की गई है।
घोषणा पत्र : गोवा कांग्रेस राज्य में सभी कैसिनो पर प्रतिबंध लगाएगी

घोषणा पत्र : गोवा कांग्रेस राज्य में सभी कैसिनो पर प्रतिबंध लगाएगी

कांग्रेस ने आगामी गोवा चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया जिसमें इसने तटीय राज्य में सभी कैसिनो को प्रतिबंधित करने का आश्वासन दिया है।
नमामि गंगे कार्यक्रम से जुड़ेंगे देश के युवा

नमामि गंगे कार्यक्रम से जुड़ेंगे देश के युवा

नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा नदी किनारे के हर गाँव में युवाओं को स्वच्छता दूत के रूप में नियुक्‍त किया जाएगा। इस उद्देश्‍य से युवा मामले एवं खेलकूद मंत्रालय के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के बीच एक समझौता ज्ञापन हुआ है। जिसके माध्यम से नमामि गंगे कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
उर्दू सभी भारतीयों की सांस्कृतिक विरासत है: वेंकैया नायडू

उर्दू सभी भारतीयों की सांस्कृतिक विरासत है: वेंकैया नायडू

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि जो छात्र भविष्य में पत्रकार बनने की महत्वकांक्षा रखते हैं उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि खबरों और विचारों का मिश्रण ना हो। उर्दू पत्रकारिता में नए पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने पर आईआईएमसी की सराहना करते हुए नायडू ने कहा कि उर्दू पत्रकारिता मीडिया और हमारे देश के संचार व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है जिसने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ममता की पुलिस को झटका, कल होगा संघ का कार्यक्रम

ममता की पुलिस को झटका, कल होगा संघ का कार्यक्रम

पुलिस द्वारा अनुमति देने से इंकार करने के बाद कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आज आरएसएस को कल यहां कुछ शर्तों के साथ एक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी।
अखिलेश ने मुलायम से मांगे तीन माह के लिए सभी अधिकार

अखिलेश ने मुलायम से मांगे तीन माह के लिए सभी अधिकार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने के बाद सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के दोनों गुटों में साइकिल पर कब्जे को लेकर जारी शक्ति प्रदर्शन की होड़ के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव उन्हें बस तीन महीने के लिए पार्टी में सारे अधिकार दे दें और वह चुनाव जीतने के बाद उन्हें सारे हक लौटा देंगे।
पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेंडर सभी महंगे

पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेंडर सभी महंगे

नए साल के पहले दिन रसोई गैस सिलेंडर से लेकर पेट्रोल, डीजल तक सभी कुछ महंगा हो गया। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल के दामों में 1.29 रुपये और डीजल के दामों में 97 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है।
रूसी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री मारे गए

रूसी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री मारे गए

सीरिया जा रहा एक रूसी सैन्य विमान आज काले सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सैनिकों के साथ नववर्ष का जश्न मनाने के लिए जा रहे रेड आर्मी क्वायर के सदस्यों के साथ विमान में 92 लोग सवार थे। रूस के रक्षा मंत्रालय ने सभी के मारे जाने की पुष्टि कर दी है।
नोटबंदी पर सभी को प्रधानमंत्री का समर्थन करना चाहिए : आमिर

नोटबंदी पर सभी को प्रधानमंत्री का समर्थन करना चाहिए : आमिर

फिल्मस्टार आमिर खान का कहना है कि काले धन को समाप्त करने के लिए नोटबंदी सरकार का एक अच्छा प्रयास है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस पहल का सभी नागरिकों को समर्थन करना चाहिए। बहरहाल, नकदी की कमी की वजह से आम लोगों को हो रही समस्या से आमिर उदास हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement