36 वर्षीय देवेंद्र झांझरिया खेल रत्न पाने वाले पहले पैरा एथलीट हैं। क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और हरमनप्रीत कौर सहित 17 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया।
मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर बॉलीवुड स्टार आमिर खान को उनकी फिल्म 'दंगल' के लिए दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने आमिर को यह पुरस्कार दिया।
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी आज हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर को कला रत्न पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। खेर से खुद इस खबर की पुष्टि की और अपने प्रंशसकों के साथ इस खबर को साझा किया है।
स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को ब्रांड लॉरिअट की ओर से लेजेंडरी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ब्रांड लॉरिअट अवार्ड विश्व स्तरीय उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तियों और कंपनियों को दिया जाता है।
साहित्य अकादेमी, दिल्ली आगामी 21 से 26 फरवरी के बीच भारतीय साहित्य पर आधारित साहित्योत्सव 2017 का आयोजन कर रही है। इस दौरान अन्यान्य कार्यक्रमों के साथ ही खास तौर से हिंदी में वरिष्ठ लेखिका नासिरा शर्मा समेत कुल 24 भारतीय भाषाओं के पूर्व चयनित साहित्यकारों को साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विवेक मिश्र को साहित्यिक पत्रिका हंस में प्रकाशित उनकी कहानी ‘और गिलहरियां बैठ गईं’ के लिए अठारहवें रमाकांत स्मृति कहानी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देश के ऐसे 21 हुनरमंद हस्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है जिन्होंने विगत कई वर्षों से प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। अवार्ड पाने वालों में अभिनेता, संगीतकार, खिला़ड़ी और समाजसेवी नवोन्मेषक शामिल हैं।