Advertisement

Search Result : "सीमा विवाद"

क्या अाडवाणी की तरह जेटली भी इस्तीफा दें?

क्या अाडवाणी की तरह जेटली भी इस्तीफा दें?

डीडीसीए विवाद में वित्‍त मंत्री अरुण जेटली को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अहम बयान आया है। जेटली के लिए मजबूत समर्थन दिखाते हुए भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह से हवाला केस में लालकृष्ण आडवाणी पाक साफ होकर निकले थे उसी तरह से इस मामले में जेटली बेदाग बरी होंगे। पीएम के इस बयान के बाद जेटली पर विपक्ष के हमले और तेज हो गए है। कांग्रेस समेत वाम दलों की ओर से भी कहा जा रहा है कि पीएम मोदी, जेटली को भी आडवाणी की तरह ही इस्तीफा देने का संकेत दे रहे हैं।
शकूरबस्ती में बच्ची की मौत पर विवाद, केजरीवाल और केंद्र के बीच टकराव

शकूरबस्ती में बच्ची की मौत पर विवाद, केजरीवाल और केंद्र के बीच टकराव

दिल्ली में शकूरबस्ती इलाके में रेलवे के अतिक्रमण हटाओ अभियान के समय हुई एक बच्ची की मौत के बाद केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने झुग्गियां तोड़ने के दौरान 6 महीने की बच्ची की मौत के मामले की जांच का आदेश दिया है। केजरीवाल ने भारी सर्दी में गरीबों को बेघर करने के रेलवे के अभियान को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। उधर, भाजपा और कांग्रेस ने इस मामले पर केजरीवाल सरकार पर हमला बोल दिया है।
बीफ उत्सव पर विवाद, भाजपा विधायक समेत कई गिरफ्तार

बीफ उत्सव पर विवाद, भाजपा विधायक समेत कई गिरफ्तार

हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय परिसर में विवादास्पद मांस उत्सव के आठ आयोजकों को हिरासत में ले लिया गया है। बीफ उत्‍सव का विरोध कर रहे भाजपा विधायक टी राजा सिंह को भी आज सुबह गिरफ्तार किेया गया है। फिलहाल परिसर में कर्फ्यू जैसी स्थिति है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
नए विवाद में अनुराग ठाकुर, सोशल मीडिया पर खिंचाई

नए विवाद में अनुराग ठाकुर, सोशल मीडिया पर खिंचाई

बीसीसीआई सचिव और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर टि्वटर पर जनता के गुस्से के शिकार हो रहे हैं। हैशटैग #SHAMEonAnuragthakur टॉप ट्रेंड कर रहा है। इस युवा भाजपा नेता के मामले में यह खास रहा कि टि्वटर पर इन्हें कोसने वालों में भाजपा के लोग भी शामिल हैं।
वी के सिंह पहुंचे राज्यसभा, विपक्ष ने किया हंगामा

वी के सिंह पहुंचे राज्यसभा, विपक्ष ने किया हंगामा

दलित मुद्दे पर विवादित बयान देकर घिरे केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह के राज्यसभा में आने का आज विपक्षी सदस्यों ने जमकर विरोध किया। विपक्ष ने उन्हें सरकार से बर्खास्त करने की मांग की। हरियाणा में कुछ समय पहले दो दलित बच्चों की मौत के बाद उनके कुत्ते संबंधी बयान के कारण विपक्षी सदस्य उनसे सदन से जाने की मांग कर रहे थे।
सीमा सुरक्षा बल का स्थापना दिवस

सीमा सुरक्षा बल का स्थापना दिवस

सीमा सुरक्षा बल ने अपने स्थापना दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान मोटरसाइकिल पर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। समारोह में सुरक्षा के बल के जवानों ने एक से बढ़कर एक हैरतंगेज कारनामों के प्रदर्शन से दर्शकों को चकित कर दिया।
ग्राफिक विवाद के बाद लोकमत अखबार पर हमला

ग्राफिक विवाद के बाद लोकमत अखबार पर हमला

महाराष्ट्र के अखबार में रविवार को निकलने वाले सप्लीमेंट मंथन पेज पर एक लेख प्रकाशित हुआ। इस लेख को लेकर एक समुदाय में गुस्सा बढ़ गया और अखबार के कार्यालय में तोड़ फोड़ हुई।
नेपाल में भारतीय न्‍यूज चैनल बंद, 13 भारतीय जवान रिहा

नेपाल में भारतीय न्‍यूज चैनल बंद, 13 भारतीय जवान रिहा

नेपाल में उग्र होते मधेसी आंदोलन के बीच भारत को झटका देने वाली दो खबरें अाई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल में सभी भारतीय न्‍यूज चैनलों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। जबकि दूसरी तरफ भारत-नेपाल सीमा पर 13 भारतीय सुरक्षाकर्मियों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हालांकि इन्‍हें बाद में रिहा कर दिया गया।
कार, क्रेडिट कार्ड वालों से छिन सकती है एलपीजी सब्सिडी

कार, क्रेडिट कार्ड वालों से छिन सकती है एलपीजी सब्सिडी

अभी तक जनता से एलपीजी सब्सिडी छोड़ने की अपील करने वाली मोदी सरकार जल्‍द ही आबादी के एक बड़े वर्ग को इससे वंचित कर सकती है। सालाना 10 लाख रुपये से ज्‍यादा कमाई करने वाले लोगों के अलावा लग्जरी कार और क्रेडिट कार्ड का अधिक इस्‍तेमाल करने वालों को भी एलपीजी सब्सिडी से हाथ छोना पड़ सकता है।
तुर्की ने रूसी सैन्य विमान को मार गिराया

तुर्की ने रूसी सैन्य विमान को मार गिराया

तुर्की ने मंगलवार को सीरिया की सीमा पर एक सैन्य विमान को मार गिराया है। यह सैन्य विमान रूस का था जिसकी पुष्टि रूस की ओर से कर दी गई है। तुर्की की इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement