जापान पर परमाणु बम हमले के 70 वर्ष पूरे होने पर स्मृति समारोह आयोजित किया गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है है कि वाशिंगटन के एक वरिष्ठतम अधिकारी समारोह में शिरकत कर रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर में उधमपुर के पास आतंकियों ने बीएसएफ के काफिले पर हमला किया है। हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं जबकि आठ जवान घायल है। मुठभेड़ में एक आतंकी भी ढेर हुआ है। उधमपुर जिले में करीब एक दशक से भी ज्यादा समय बाद ऐसा आतंकी हमला हुआ है।
भारतीय मूल की एक शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा है कि अमेरिका 2008 में मुंबई में हुए हमलों के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, फिर भले ही यह काम कितना भी दुष्कर क्यों न हो।
उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमला करने वाले आतंकियों में से एक को बंधक बनाए गए ग्रामीणों की मदद धर दबोचा गया है। इस आतंकवादी का नाम कासिम खान उर्फ उस्मान बताया जा रहा है और यह पाकिस्तान का रहने वाला है।
लगातार चल रही गोलियों के बीच दो बंधकों ने गजब का साहस दिखाते हुए आज खुद को बंधक बनाने वाले एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी को काफी संघर्ष के बाद जिंदा पकड़ लिया। इस आतंकी की गिरफ्तारी से कई अहम सूचनाएं मिल सकती हैं।
पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईबी) के महानिदेशक रहे तारीक खोसा ने सोमवार को पाकिस्तान के डॉन अखबार में लिखे लेख में कहा है कि मुंबई में हुए इस हमले ने दोनों देशों को परमाणु युद्ध के मुहाने पर पहुंचा दिया था। खोसा कहते हैं कि मुंबई हमले में पाकिस्तानियों का हाथ था इसके कुछ तथ्य एफआईबी की जांच से निर्विवाद रूप से साबित हुए थे।
25 साल बाद पंजाब का अमन भंग कर गुरदासपुर में खेला गया आतंक का खेल बताता है कि सब कुछ सामान्य नहीं है। जम्मू-कश्मीर की सीमा पार कर दहशतगर्दों ने यह संदेश दिया कि वे जम्मू-कश्मीर के अलावा और भी कहीं हिंसा को अंजाम दे सकते हैं। गुरदासपुर हमले में एक पुलिस अधीक्षक सहित सात लोगों की हत्या कर दहशतगर्दों ने एक दफा फिर पंजाब को खौफजदा कर दिया है।
आंतकवादी हमले दौरान अपनी जान न्यौछावर करने वाले एसपी (डी) बलजीत सिंह की शानदार सेवाओं को मान्यता देते हुए पंजाब सरकार ने उनके पुत्र को डीएसपी नियुक्त करने के अतिरिक्त परिवार को 25 लाख रूपये की एक्सग्रशिया ग्रांट देने का निर्णय किया है।
पंजाब के गुरुदासपुर जिले में आज सवेरे बड़ा आतंकी हमला हुआ है। सेना की वर्दी पहने आतंकी एक बस पर हमला करने के बाद दीनानगर पुलिस थाने में घुस गए। हमले में एक आईपीएस अधिकारी, दो होमगार्ड और दो कैदियों समेत कुल 12 लोगों के मारे जाने की खबर हैं। गृह मंत्रालय ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। उधर, पठानकोट-अमृतसर रेलवे ट्रैक पर 5 जिंदा बम बरामद हुए हैं।