छात्र राजनीति का इतिहास बहुत पुराना है। राष्ट्र के नव-निर्माण से लेकर आज तक यह जारी है। हाल में भारत के विश्वविद्यालयों से एक आंधी उठी है जो हो सकता है देश की राजनीति के लिए बवंडर साबित हो
अपने मशहूर टीवी शो में बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक की दिग्गज हस्तियों को बुला चुके कॉमेडियन कपिल शर्मा अब नेताओं को अपने शो पर मेहमान के तौर पर बुलाना चाहते हैं। इसी क्रम में उनकी एक बड़ी इच्छा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने शो पर बुलाने की है क्योंकि कपिल को उनकी कहानी प्रेरणादायी लगती है।
अंजू शर्मा मूलतः कवयित्री हैं। उनकी कविताएं आसपास की घटनाओं और जीवन के अनुभवों से गुजर कर शब्दों का चोला पहनती हैं। उनकी कविता चालीस साला औरतें पिछले दिनों बहुत चर्चितं रही थी। हाल ही कहानी लिखना शुरू करने वाली अंजू की कहानियों ने अलग मुकाम बना लिया है। सभी प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में कहानियां प्रकाशित।
विपक्षी दलों ने आज राज्यसभा में मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से सदन के बाहर देवी-देवता के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को सदन में पढ़ने के लिए उनसे माफी मांगने को कहा जबकि स्मृति ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उनसे जेएनयू छात्रों के खिलाफ उनके बयानों के बारे में प्रमाण देने को कहा गया था।
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु गुरुवार को अपना दूसरा रेल बजट पेश कर रहे हैं। बजट की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि ये चुनौतियों का समय और सबसे कठिन दौर है जिसका हम सामना कर रहे हैं। अंत्योदय एक्सप्रेस, हमसफर, तेजस और उदय नाम से नई ट्रेनें चलेंगी। हमसफर में एसी-3 डिब्बे औऱ उदय एक्सप्रेस डबल डेकर होगी। महामना एक्सप्रेस नाम से भी नई ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। बजट मे रेल मंत्री ने घोषणा की कि देश के 311 स्टेशनों पर सीसीटीवी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
पहली ही गेंद से बड़े शॉट खेलने की हार्दिक पंड्या की क्षमता से प्रभावित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि यह युवा खिलाड़ी अपनी हरफनमौला प्रतिभा से टी20 में भारत के लिये गेम चेंजर साबित हुआ है। पंड्या ने 18 गेंद में 31 रन बनाने और 23 रन देकर एक विकेट लिया। भारत ने एशिया कप के पहले मैच में बांग्लादेश को 45 रन से मात दी।
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को कहा कि 2016-17 का रेल बजट मौजूदा और भविष्य की रेल सुविधाओं के विस्तार कार्यों में अधिक निवेश आकर्षित करने पर केंद्रित होगा। तिरुअनंतपुरम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाओं के विस्तार का उद्घाटन करते हुए रेल मंत्री ने कहा, यात्रियों का आराम आज की जरूरत है, लेकिन सुविधाओं का विस्तार भविष्य की आवश्यकता है। हमारा प्रयास इन पहलों को साथ-साथ आगे बढ़ाने का है।
करोड़ों भारतीयों के लिए आवागमन का सबसे अहम साधन भारतीय रेल का किराया फिर से बढ़ सकता है। आगामी बजट में रेल मंत्रालय यात्री किरायों में पांच से 10 फीसदी तक इजाफा करने की संभावनाओं पर विचार कर रहा है।
नेपाल में मस्ती के साथ डूबने वाला सूरज अगली सुबह नई चमक के साथ प्रगट होता दिखता है। रात की मस्ती में नाचना, गाना, लड़ाई-झगड़ा, नफरत-प्यार सब होता है। लेकिन सुबह सब काम पर निकल पड़ते हैं। तराई में रहने वाले मधेशियों के साथ गहरे तनाव के बावजूद इसी मानसिकता के साथ नेपाल सरकार, अधिकारी, भावुक मधेशी शांतभाव से आगे बढ़ने को तैयार हो गए हैं।