मंगलवार को लद्दाख की पानगोंग झील के किनारे चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प हो गई। आरोप है कि चीनी सैनिक यहां से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। घटना पानगोंग झील के फिंगर-6 के पास सुबह करीब 7.30 बजे हुई।
चीन अपने इतिहास में सेना में सबसे बड़ी कटौती करने जा रहा है। सेना की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत चीन सैनिकों की संख्या को 10 लाख तक सीमित करने की तैयारी कर रहा है।
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर सड़क से सोशल मीडिया तक गरम है। भारत और पाक के सख्त रिश्तों की वजह से कुछ लोग इस मैच का विरोध कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इसे खेल भावना से जोड़कर इसका समर्थन भी कर रहे हैं।