Advertisement

Search Result : "सोनिया चहल"

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल को झटका

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल को झटका

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी को दिल्ली उच्च न्यायालय में झटका लगा है। हाईकोर्ट ने इस मामले में निचली अदालत द्वारा भेजे गए समन को रद्द करने से इनकार कर दिया है और कांग्रेस के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों को निचली अदालत में व्यक्तिगत पेशी से छूट देने से भी इनकार कर दिया है। दोनों बड़े नेताओं को कल 8 दिसंबर को निचली अदालत में पेश होना है। इस फैसले के आते ही कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे।
जीएसटी पर राहुल ने की पार्टी नेताओं से चर्चा

जीएसटी पर राहुल ने की पार्टी नेताओं से चर्चा

जीएसटी पर समर्थन जुटाने के पीएम मोदी के प्रयास रंग लाते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने जीएसटी पर राय जानने के लिए पार्टी नेताओं से मुलाकात की है। पीएम मोदी की सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह से शुक्रवार को हुई मुलाकात के बाद कांग्रेस के रूख में आए इस बदलाव को काफी अहम संकेत माना जा रहा है।
सोनिया गांधी व मनमोहन से 'चाय पर चर्चा' करेंगे प्रधानमंत्री

सोनिया गांधी व मनमोहन से 'चाय पर चर्चा' करेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में गतिरोध दूर करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आज शाम चाय पर आमंत्रित किया है। इस दौरान जीएसटी जैसे मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है।
पंजाब कांग्रेस में फूट, बाजवा और जाखड़ ने दिया इस्तीफा

पंजाब कांग्रेस में फूट, बाजवा और जाखड़ ने दिया इस्तीफा

पंजाब के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बाजवा के साथ ही पंजाब कांग्रेस विधायक दल के नेता सुनील जाखड़ ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया है। इन दोनों ही नेताओं ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
भाजपा मेरा राजनीतिक औजार की तरह इस्तेमाल कर रही है: रॉबर्ट वाड्रा

भाजपा मेरा राजनीतिक औजार की तरह इस्तेमाल कर रही है: रॉबर्ट वाड्रा

भाजपा शासित हरियाणा और राजस्थान में अपने जमीन सौदे को लेकर जांच का सामना कर रहे राबर्ट वाड्रा ने रविवार को कहा कि वह राजनीतिक बदले का विषय हो गए हैं और राजनीतिक औजार के तौर पर उनका इस्तेमाल किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री की चुप्पी असहिष्‍णुता को बढ़ावा दे रही- सोनिया

प्रधानमंत्री की चुप्पी असहिष्‍णुता को बढ़ावा दे रही- सोनिया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि पीएम की चुप्पी असहिष्‍णुता को बढ़ावा दे रही है। देश में बढ़ रही सांप्रदायिक ‌हिंसा की घटनाओं का जिक्र करते हुए सोनिया ने कहा कि पार्टी ऐसी शक्तियों से पूरी ताकत के साथ मुकाबला करेगी। उन्होने कहा कि जो कुछ भी घटित हो रहा है वह सचमुच में हर भारतीय के लिए गहरी चिंता का विषय होना चाहिए।
असहिष्णुता के खिलाफ राष्ट्रपति से मिलीं सोनिया, कल होगा राष्ट्रपति भवन मार्च

असहिष्णुता के खिलाफ राष्ट्रपति से मिलीं सोनिया, कल होगा राष्ट्रपति भवन मार्च

बढ़ती असहिष्णुता और गलत नीतियों पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। सोनिया ने राष्ट्रपति से सरकार को कड़े कदम उठाने की सलाह देने का आग्रह किया।
एम.एल. फोतेदार की पुस्तक  ‘द चिनार लीव्स’ में क्या‍ है खास

एम.एल. फोतेदार की पुस्तक ‘द चिनार लीव्स’ में क्या‍ है खास

माखनलाल फोतेदार की पुस्तक 'द चिनार लीव्स’ में नेहरु-गांधी परिवार के बारे में कई खुलासे किए है। इस खुलासे के बाद कांग्रेस असहज महसूस कर रही है। पुस्तक ऐसे समय में आई है जब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कमान सौंपने की तैयारी चल रही है। पुस्तक में जो खास बाते हैं प्रस्तुत है उसका प्रमुख अंश:
राहुल को रोकने का किताबी दांव

राहुल को रोकने का किताबी दांव

कभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे नटवर सिंह ने साल 2014 में जब अपनी पुस्तक में यह खुलासा किया था कि 2004 में राहुल गांधी ने सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनने से रोका था। उस समय सोनिया और राहुल ने नटवर से मुलाकात कर पुस्तक से कुछ बातों को निकालने के लिए कहा था। बाद में नटवर सिंह ने खुद ही खुलासा कर दिया कि सोनिया और राहुल उनसे मिलने आए थे। किताब के जरिए कांग्रेस में जो नई सियासत शुरू हुई है उससे पार्टी के कई नेता बेचैन हैं।
प्रियंका के बारे में इंदिराजी के विचार जान खुश हुए थे राजीव गांधी-एम.एल. फोतेदार

प्रियंका के बारे में इंदिराजी के विचार जान खुश हुए थे राजीव गांधी-एम.एल. फोतेदार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माखनलाल फोतेदार की बायोग्राफी 'द चिनार लीव्स’ में कई ऐसे खुलासे हुए हैं जिससे पार्टी के कई नेता असहज महसूस कर रहे हैं। नेहरु-गांधी परिवार के करीबी रहे फोतेदार की किताब इन दिनों सुर्खियों में हैं। किताब से जुड़े कई पहलुओं पर आउटलुक के विशेष संवाददाता कुमार पंकज के सवालों का एमएल फोतेदार ने खुलकर जवाब दिया। पेश है प्रमुख अंश:
Advertisement
Advertisement
Advertisement