कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। घायल महिला श्रद्धालु की रविवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
भारत सहित दुनिया भर में एक बार फिर से साइबर हमला हुआ है। इसका शिकार भारत के मुंबई स्थित कंटेनर पोर्ट जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) समेत दुनिया की 20 बड़ी कंपनियां हुई हैं।
ऑनलाइन फूड डिलिवर्स कंपनी जोमेटो पर साइबर अटैक हुआ है। ब्लॉग में कंपनी ने 1.7 करोड़ यूजर्स के डाटा के चोरी होने की जानकारी दी है। कंपनी ने यह भी कहा कि पेमेंट से संबंधित कोई डाटा चोरी नहीं हुआ है।
विश्व भर में हो रहे रैंसमवेयर वायरस के हमले अभी थमने का नाम नहीं ले रहे है। इस दौरान आरबीआई ने रैंसमवेयर वायरस पर बैंकों को सावधानी बरतने की अपील की है। इस वायरस से बचाने के लिए देश में सुरक्षा के मद्देनजर कुछ एटीएम को बंद किया गया है। आरबीआई का कहना है कि बिना सॉफ्टवेयर अपडेट किए एटीएम चालू न किए जाएं।
ब्रिटेन और अमेरिका सहित लगभग 100 देशों में एक बड़े साइबर अटैक का मामला सामने आया है। साइबर विशेषज्ञों के अनुसार मालवेयर कंप्यूटर वायरस 'रैंसमवेयर' कंप्यूटर को प्रभावित कर रहा है। इस मेलवेयर कंप्यूटर वायरस ने लगभग 100 देशों के कंप्यूटर सिस्टम को किसी न किसी रूप में नुकसान पहुंचाया है।
बारह साल पहले अपने मंगेतर के ही हाथों तेजाब के हमले के बाद चेहरे और जिस्म पर जले के निशान व दिल में अरमानों के जख्म झेल रही शबीना का हाथ उसके मोहल्ले के ही शमशाद ने थाम लिया जिससे शबीना की जिंदगी में खुशी की एक नई सुबह आई है। शबीना के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ने और इलाज कराने वाली स्वंयसेवी संस्था सखी ने उसकी शादी करवाई।
सर्जिकल अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाक सीमा से सटे पंजाब के छह जिलों के 1000 गांवों को खाली करा लिया गया है। इन गांवों में करीब 2 लाख लोग रहते हैं। भारतीय सेना ने हालांकि अपना सर्जिकल आपरेशन रोक दिया है लेकिन एहतियातन हाई एलर्ट जारी है। इसी के तहत गांव खाली कराए गए हैं। भारत की सभी सीमाओं पर सारे सुरक्षाबल सतर्क हैं।