लवली ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस को दिया झटका
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा दिल्ली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हुए हैं। पिछले चार महीने के दौरान यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष रीता बहुगुणा व उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य भी भाजपा में शामिल हुए थे।