Advertisement

Search Result : "हिजबुल आतंकवादी"

कश्मीर घाटी में कर्फ्यू जारी, लगातार तीसरे दिन नहीं मिले अखबार

कश्मीर घाटी में कर्फ्यू जारी, लगातार तीसरे दिन नहीं मिले अखबार

कश्मीर घाटी में कुछ स्थानों पर हुई हिंसा और झड़प के मद्देनजर सोमवार को भी कर्फ्यू जारी रहा और लगातार तीसरे दिन कोई भी अखबार नहीं आया। वहीं पुलवामा जिले में पथराव कर रही भीड़ के हमले में सत्तारूढ़ पीडीपी के एक विधायक घायल हो गए।
फ्रांस: नीस में हुए हमले में चार लोग हिरासत में, आईएस ने ली घटना की जिम्मेदारी

फ्रांस: नीस में हुए हमले में चार लोग हिरासत में, आईएस ने ली घटना की जिम्मेदारी

फ्रांस के नीस शहर में बृहस्पतिवार को हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। नीस में बास्तील दिवस के मौके पर जुटी भीड़ में ट्रक घुसा कर एक ट्यूनीशियाई ने 84 लोगों की जान ले ली थी। पुलिस ने हमलावर ट्यूनिशियाई व्यक्ति से संबंधित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
खतरनाक ‘पंछियों’ के उड़ने पर बेबस सरकार

खतरनाक ‘पंछियों’ के उड़ने पर बेबस सरकार

आत्मघाती आतंकवादी हमलों को ‘युद्ध’ के नाम पर जायज ठहराने वाले विवादास्पद प्रचारक जाकिर नाइक ने बाकायदा वीडियो कांफ्रेंस में ऐलान कर दिया कि वह इस साल तो भारत नहीं लौटने वाला है। जाकिर नाइक पर इस्लाम धर्म के धुंआधार प्रचार के नाम पर बड़ी संख्या में लोगों को उत्तेजित करने एवं उन्हें आतंकवादी बनाने के गंभीर आरोप बांग्लादेश तक ने लगाए हैं।
बुरहान वानी की मौत से बिगड़ गए कश्मीर के हालात

बुरहान वानी की मौत से बिगड़ गए कश्मीर के हालात

हिजबुल के आतंकी बुरहान वानी और उसके दो साथियों के एनकाउंटर के बाद हिंसा की चपेट में पूरा कश्मीर घाटी आ गया। कई दिनों तक चली हिंसक वारदातों में 32 से अधिक मौते हुई वहीं पांच सौ से ज्यादा लोग घायल हुए इनमें पुलिस वाले भी शामिल हैं।
कश्मीर में प्रतिबंधों, हड़ताल के कारण जनजीवन बाधित

कश्मीर में प्रतिबंधों, हड़ताल के कारण जनजीवन बाधित

कश्मीर में हिजबुल आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने एवं उसके बाद हुई घातक हिंसा के मद्देनजर कर्फ्यू प्रतिबंधों और अलगाववादियों द्वारा प्रायोजित हड़ताल के कारण आज लगातार छठे दिन जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
कश्मीर: यूएन में भारतीय राजदूत ने की पाकिस्तान की खिंचाई

कश्मीर: यूएन में भारतीय राजदूत ने की पाकिस्तान की खिंचाई

कश्मीर के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्रसंघ (यूएन) और अमेरिकी संसद में पाकिस्तान की जमकर खिंचाई की गई है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को मार गिराए जाने का मुद्दा उठाकर पाकिस्तान ने भारत को घेरने की कोशिश की थी। यूएन में पाकिस्तान द्वारा मुद्दा उठाए जाने पर भारत ने कड़ा जवाब दिया है। अमेरिकी संसद में इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान सांसदों ने कहा कि आतंकवादी की मौत की पाकिस्तान द्वारा निंदा किया जाना आतंकवादी संगठनों को उसके समर्थन का निर्विवाद प्रमाण है। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर मुंह की खाने के बाद पाकिस्तानी सेना के प्रमुख राहिल शरीफ सक्रिय हुए हैं। उन्होंने इस्लामाबाद में एक अत्यावश्यक बैठक बुलाकर हालात की समीक्षा की और कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय फौज की कार्रवाई की निंदा की है।
पेशावर स्कूल हमले का मास्टरमाइंड अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया

पेशावर स्कूल हमले का मास्टरमाइंड अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया

पाकिस्तान के पेशावर में एक सैनिक स्कूल पर किए गए आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड उमर मंसूर अफगानिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया। पेशावर स्थित स्कूल पर वर्ष 2014 में हुए हमले में 140 से ज्यादा छात्रों की मौत हो गई थी।
चर्चा : कश्मीर पर मीडिया का संयम जरूरी। आलोक मेहता

चर्चा : कश्मीर पर मीडिया का संयम जरूरी। आलोक मेहता

कश्मीर में हिजबुल के खूंखार आतंकवादी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में हिंसा और बिगड़ी स्थिति चिंताजनक है। ऐसी हालत में एक बार फिर मीडिया सवालों के घेरे में है। निश्चित रूप से स्वतंत्र मीडिया दुनिया भर को तथ्य पहुंचाता है। अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी जैसे लोकतांत्रिक देशों की समस्याएं, आतंकवादी घटनाएं और हिंसा की समस्याएं भारत से भिन्न हैं।
राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मामलों में कोई समझौता नहीं : सोनिया

राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मामलों में कोई समझौता नहीं : सोनिया

हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की मौत पर कश्मीर में मचे बवाल के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में कोई समझौता नहीं हो सकता। हालांकि उन्होंने संघर्षों में लोगों की जान जाने पर भी क्षोभ व्यक्त किया।
कश्मीर में हिंसा जारी, केन्या यात्रा छोड़ डोभाल स्वदेश रवाना

कश्मीर में हिंसा जारी, केन्या यात्रा छोड़ डोभाल स्वदेश रवाना

कश्मीर घाटी में सोमवार को तीसरे दिन भी हिंसा और आगजनी की घटनाएं जारी रही। घाटी में जारी हिंसा पर काबू पाने के प्रयासों में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल केन्या से स्वदेश रवाना हो गए।
Advertisement
Advertisement
Advertisement