Advertisement

Search Result : "15 लोग मरे"

मुर्शिदाबाद के अस्पताल में आग लगने के बाद भगदड़, दो मरे

मुर्शिदाबाद के अस्पताल में आग लगने के बाद भगदड़, दो मरे

बंगाल के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में आग लगने के बाद मची भगदड़ में दो लोगों की मृत्यु होने की खबर है। कम से कम दो दर्जन लोग चोटिल हो गए हैं। अस्पताल के फीमेल वार्ड में बतौर आया कार्यरत मामनी दास और पूर्णिमा दास की भगदड़ में मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती बीमारों के कई परिजन आहत हुए हैं। कई नवजात अस्पताल में फंसे हुए हैं।
मुंबई : नवजात बच्‍चे के साथ महिला व तीन अन्‍य लोग आईएस से जुड़ने देश से भागे

मुंबई : नवजात बच्‍चे के साथ महिला व तीन अन्‍य लोग आईएस से जुड़ने देश से भागे

मुंबई से एक नवजात बच्‍चे के साथ महिला व तीन अन्‍य लोगों के इस्‍लामिक स्‍टेट से जुड़ने के लिए देश छोड़कर जाने का मामला सामने आया है। ये लोग जून में गए थे। 26 वर्षीय अशफाक अहमद, उसकी पत्‍नी, 22 वर्षीय भतीजा मोहम्‍मद सिराज और 30 वर्षीय एजाज रहमान देश छोड़ दिए। अंग्रेजी अखबार टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया, यह आश्‍चर्य कर देने वाली बात है कि एक परिवार के चार लोग प्रतिबंधित संगठन से जुड़ने चले गए। हम लोग उपदेशक मोहम्‍मद हनीफ से अशफाक और उसके परिवार को आईएस की ओर आकर्षित करने के रोल पर पूछताछ कर रहे हैं।
ओलंपिक में इतिहास रचने उतरेंगे जोकोविच-मरे और सेरेना

ओलंपिक में इतिहास रचने उतरेंगे जोकोविच-मरे और सेरेना

कई बड़े सितारों के नाम वापस लेने से बेनूर हुई ओलंपिक की टेनिस स्पर्धा में नोवाक जोकोविच, एंडी मरे और सेरेना विलियम्स जैसे धुरंधर इतिहास रचने के इरादे से उतरेंगे।
यूपी में मां, बेटी का सामूहिक बलात्कार, 14 लोग हिरासत में

यूपी में मां, बेटी का सामूहिक बलात्कार, 14 लोग हिरासत में

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के करीब एक महिला और उसकी किशोर बेटी के साथ कथित तौर पर किए गए सामूहिक बलात्कार मामले में आज 14 लोगों को हिरासत में लिया गया जबकि मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए 15 टीमों को भेजा गया है जिसकी पहचान हो गई है।
चीन में बारिश से भारी तबाही, 132 से ज्यादा की मौत, ढाई लाख लोग फंसे

चीन में बारिश से भारी तबाही, 132 से ज्यादा की मौत, ढाई लाख लोग फंसे

चीन में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से 250 से अधिक लोगों के मरने की आशंका है। 132 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 120 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। वहीं मध्य हुबेई प्रांत में अब भी लगभग ढाई लाख लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं।
म्यूनिख में बंदूकधारी ने की गोलीबारी, नौ मरे

म्यूनिख में बंदूकधारी ने की गोलीबारी, नौ मरे

ऐसा लगता है कि पूरा यूरोप इन दिनों हिंसक गतिविधियों से जूझ रहा है। ‌ फ्रांस, तुर्की, बेल्जियम और अब जर्मनी को हिंसा से जूझना पड़ रहा है। बीती रात जर्मनी के शहर म्यूनिख में एक बंदूकधारी ने एक शॉपिंग सेंटर में लोगों पर गोलीबारी कर दी जिसमें कम से कम छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। वैसे बाद में पुलिस ने कहा कि मरने वालों की संख्या नौ हो सकती है।
बंगाल की खाड़ी में वायु सेना का विमान लापता, 29 लोग सवार

बंगाल की खाड़ी में वायु सेना का विमान लापता, 29 लोग सवार

भारतीय वायु सेना का एक ट्रांसपोर्ट विमान खराब मौसम के बीच बंगाल की खाड़ी में लापता हो गया है। शुक्रवार को एयरफोर्स का प्लेन AN-32 चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जा रहा था। सुबह चेन्नई से उड़ान भरी थी और 11.30 बजे इसे पोर्ट ब्लेयर उतरना था। इसमें 29 लोग सवार हैं, जिसमें छह चालक दल के सदस्य हैं।
कश्मीरी हमारे अपने लोग, जनमत संग्रह अप्रासंगिक: राजनाथ सिंह

कश्मीरी हमारे अपने लोग, जनमत संग्रह अप्रासंगिक: राजनाथ सिंह

घाटी में अशांति के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि कश्मीरी हमारे अपने लोग हैं जिन्हें बरगलाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने जनमत संग्रह को अप्रासंगिक करार देते हुए भरोसा दिलाया कि वहां की स्थिति से निपटने में सरकार सबको साथ लेकर चलेगी।
फ्रांस: नीस में हुए हमले में चार लोग हिरासत में, आईएस ने ली घटना की जिम्मेदारी

फ्रांस: नीस में हुए हमले में चार लोग हिरासत में, आईएस ने ली घटना की जिम्मेदारी

फ्रांस के नीस शहर में बृहस्पतिवार को हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। नीस में बास्तील दिवस के मौके पर जुटी भीड़ में ट्रक घुसा कर एक ट्यूनीशियाई ने 84 लोगों की जान ले ली थी। पुलिस ने हमलावर ट्यूनिशियाई व्यक्ति से संबंधित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement