तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भारत से करारी शिकस्त मिलने से पहले श्रीलंका जिम्बाब्वे जैसी कमजोर मानी जाने वाली टीम से एकदिवसीय श्रृंखला 3-2 से हार गयी थी।
रूनी ने इसी साल जुलाई में 13 साल मैनचेस्टर युनाइटेड में बिताने के बाद क्लब को अलविदा कह दिया था। इसके बाद रूनी ने अपने पुराने क्लब एवर्टन के साथ करार किया।
गुजरात के कांग्रेसी विधायक मंगलवार को एक साथ तिरुपति जाएंगे और गुजरात विधान सभा चुनावों में भाजपा की हार के लिए प्रार्थना करेंगे। एक रणनीति के तहत सोमवार को सभी विधायकों को राजीव गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली बुलाया गया था ताकि विधायकों और नेताओं को एकजुट दिखाया जा सके।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने राजीव गांधी की समाधिस्थल वीरभूमि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।