Advertisement

Search Result : "2.5 करोड़ रुपए"

मोदी सरकार : पीओके के विस्थापित लोगों के लिए 2,000 करोड़ के पैकेज की तैयारी

मोदी सरकार : पीओके के विस्थापित लोगों के लिए 2,000 करोड़ के पैकेज की तैयारी

पाकिस्तान के अधीन कश्मीर (पीओके) तथा गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों से संबंध जोड़ने और उसको बढ़ाने की दिशा में देश की मोदी सरकार जोर शोर से तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार देश में रह रहे पीओके के विस्थापित लोगों के लिए 2,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा करने वाली है।
हरियाणा ने साक्षी को 2.5 करोड़ का इनाम और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की

हरियाणा ने साक्षी को 2.5 करोड़ का इनाम और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की

रियो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की महिला पहलवान साक्षी मलिक को हरियाणा सरकार ने 2.5 करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। हरियाणा की साक्षी ने किर्गिस्तान की पहलवान एसुलू तिनिवेकोवा को 8-5 से हराकर इतिहास रच दिया। साक्षी इसके साथ ही ओलिंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई। उन्होंने कांस्य पदक उसी तरह जीता जैसे सुशील कुमार ने 2008 में पेइंचिंग ओलिंपिक में जीता था। 2012 लंदन ओलिंपिक में योगेश्वर दत्त ने भी रेपशाज के जरिए कांस्य अपने नाम किया था।
मोदी सरकार के एक मंत्री की पत्नी से ब्लैकमेलिंग, मांगे दो करोड़ रुपये, केस दर्ज

मोदी सरकार के एक मंत्री की पत्नी से ब्लैकमेलिंग, मांगे दो करोड़ रुपये, केस दर्ज

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के एक राज्यमंत्री की पत्नी से कुछ लोगों द्वारा ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ब्लैकमेल करने वाले ने मंत्री की पत्नी से दो करोड़ रुपये की मांग की है और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री की पत्नी ने दिल्ली के तुगलक रोड पुलिस थाने में एक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई है।
20 रुपए की रिश्‍वत नहीं मिलने पर नर्स ने इंजेक्‍शन नहीं लगाया, मासूम की मौत

20 रुपए की रिश्‍वत नहीं मिलने पर नर्स ने इंजेक्‍शन नहीं लगाया, मासूम की मौत

उत्तर प्रदेश के बहराइच में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना हुई। एक नर्स ने 20 रुपए नहीं मिलने पर मासूम को इंजेक्‍शन नहीं लगाया। जिसके बाद बच्‍चे की मौत हो गई। तेज बुखार के चलते मां मासूम को सरकारी अस्‍पताल ले गई थी। मौत की वजह रिश्वत न देने पर इंजेक्शन नहीं लगाने की बताई जा रही है।
पाक को झटका, पेंटागन ने 30 करोड़ डॉलर की सैन्य मदद रोकी

पाक को झटका, पेंटागन ने 30 करोड़ डॉलर की सैन्य मदद रोकी

पेंटागन ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 30 करोड़ डॉलर की सैन्य मदद रोक दी है क्योंकि रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने कांग्रेस को इस बात का प्रमाण पत्र देने से इंकार कर दिया कि पाकिस्तान खूंखार आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई कर रहा है।
जेट विमान से लेकर कार : माल्या की 700 करोड़ रुपये की संपत्तियां होंगी नीलाम

जेट विमान से लेकर कार : माल्या की 700 करोड़ रुपये की संपत्तियां होंगी नीलाम

कारोबारी विजय माल्या के भारत आने के इंतजार में बैठे उन्हें कर्ज देने वाले बैंक तथा कर विभाग के अधिकारी अब उनकी बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस की 700 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति की अगले महीने नीलामी कराने जा रहे हैं। जिन सामानों के लिये समुचित बोली लगाने वालों का इंतजार है, उसमें मुंबई हवाईअड्डे के पास ही स्थित किंगफिशर एयरलाइंस का पुराना मुख्यालय किंगफिशर हाउस, कंपनी की कारेंं एवं कार्यालय फर्नीचर, माल्या का आलीशान जेट, दावतों के आयोजन के लिए मशहूर गोवा में किंगफिशर विला तथा फ्लाई विद गुड टाइम्स समेत कंपनी के कई ब्रांड और टेडमार्क शामिल हैं।
पांच करोड़ नहीं पच्चीस करोड़ चाहिए सांसदों को विकास निधि के लिए

पांच करोड़ नहीं पच्चीस करोड़ चाहिए सांसदों को विकास निधि के लिए

सांसदों को क्षेत्र के विकास के लिए अब पांच करोड़ नहीं बल्कि पच्चीस करोड़ चाहिए तभी जाकर विकास का काम हो सकेगा। इसलिए विकास निधि बढ़ाए जाने का सभी सांसद स्वागत कर रहे हैं।
सरकार ने 13 सरकारी बैंकों में डाली 22,915 करोड़ रुपए की पूंजी

सरकार ने 13 सरकारी बैंकों में डाली 22,915 करोड़ रुपए की पूंजी

सरकार ने मंगलवार को स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक समेत 13 सरकारी बैंकों को 22,915 करोड़ रुपए की पूंजी उपलब्ध कराई है।
मंत्री फोर्ड-फॉरच्यूनर पर तो खट्टर डेढ़ करोड़ की लैंड क्रूजर में करेंगेे सफर

मंत्री फोर्ड-फॉरच्यूनर पर तो खट्टर डेढ़ करोड़ की लैंड क्रूजर में करेंगेे सफर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अब डेढ़ करोड़ रुपए की लैंड क्रूजर में अपना सफर करेंगे। यह आलीशान गाड़ी उनके काफिले में शामिल हो गई है। सीएम के नाम पर अलॉट होने वाली यह गाड़ी बुलेट प्रूफ होगी।
सीमा पार से हुई गोलीबारी के पीड़ितों को भी मिलेगा 5 लाख का मुआवजा

सीमा पार से हुई गोलीबारी के पीड़ितों को भी मिलेगा 5 लाख का मुआवजा

पहली बार सरकार भारत-पाकिस्तान सीमा पर, दूसरी ओर से होने वाली गोलीबारी के शिकार नागरिकों के परिजनों को उसी तरह से पांच लाख रूपये का मुआवजा देगी, जिस तरह का मुआवजा आतंकवाद या माओवादी हिंसा में मरने वालों के परिजनों को दिया जाता है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा पार से होने वाली गोलीबारी के पीड़ितों को मुआवजा देने का तथा आतंकवादी और माओवादी हिंसा के पीड़ितों को दी जाने वाली मुआवजा राशि तीन लाख रूपये से बढ़ा कर पांच लाख रूपये करने का फैसला किया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement