एक ओर यूपी की योगी सरकार भले ही अपने 100 दिन पूरे करने पर संतुष्टि जता रही है, लेकिन उनके इस संतोष पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने निराशा व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार को 100 में से शून्य अंक दिए हैं।
जम्मू-कश्मीर में ईद के दिन भी कई जगहों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें कई लोग घायल हो गये। हालांकि कश्मीर में मस्जिदों, दरगाहों और ईदगाहों पर विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन भी किया गया जिसमें काफी भीड़ जुटी। सबसे ज्यादा भीड़ हजरतबल में उमड़ी यहां करीब 50 हजार लोगों ने नमाज अदा की।
योगी आदित्यनाथ सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उत्तर प्रदेश के मंत्रियों द्वारा ‘श्वेत पत्र’ जारी करने से पूर्व सीएम अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
मध्यप्रदेश में एक और किसान कर्ज से परेशान होकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली है, जिसके बाद प्रदेश में बीते 10 दिनों में आत्महत्या करने वाले किसानों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
दार्जिलिंग में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के सहायक जनरल बिनय तमांग के आवास पर रेड के खिलाफ आज नारी मोर्चा ने भी अपना विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया है। विरोध प्रदर्शन उग्र होने पर सेना ने उनसे निपटने के लिए प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े।