कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बसपा के हाथी को धन खाने वाला और सपा की साइकिल को पंक्चर बताते हुए तकदीर बदलने के लिए जनता से हाथ का साथ देने को कहा।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दल तरह-तरह की रणनीति बनाने में जुटे हैं। इसी क्रम में बसपा छोड़ चुके पूर्व मंत्री आरके चौधरी बसपा के खिलाफ ही परिवर्तन यात्रा करने जा रहे हैं।
समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने के लिए रणनीति बनाने में जुट गई है। इसके साथ ही पार्टी भाजपा के झूठ को भी प्रचारित करने का प्रयास करेगी।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। शुकवार को राहुल ने अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किए। साल 1992 में विवादित ढांचा विध्वंस के बाद अयोध्या की यात्रा करने वाले वाले नेहरू-गांधी परिवार के राहुल पहले सदस्य हैं।
उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार की उपलब्धियों का बखान अब मशहूर फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन करेगी। बालन समाजवादी पेंशन योजना का पूरे-प्रदेश में प्रचार करेगी और बताएगी की किस प्रकार से इस योजना से लोगों का जीवन स्तर सुधरा है।
पंजाब में खूंटा गाड़ कर बैठने का एलान कर चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार की टक्कर उनके काफिले की एक गाड़ी से आज सुबह जालंधर-अमृतसर रोड पर हो गई लेकिन केजरीवाल को कोई चोट नहीं लगी और वह अमृतसर रवाना हो चुके हैं।
विवेकानंद फाउंडेशन ने एक राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है जो 2019 के लोकसभा चुनाव सहित अगले दो वर्षों में विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं और प्रदेश और केंद्र सरकार की नाकामियों को गिना रहे हैं। इसके जवाब में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राहुल गांधी को प्रदेश में बार-बार आना चाहिए। अगर वे यहां ज्यादा आएंगे तो उनसे हमारी दोस्ती हो जाएगी।
मणिपुर विधानसभा चुनाव में असम का करिश्मा दोहराने की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी जुट गई है। राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा ने पूरे राज्य में धरना- प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रकाश जावड़ेकर पार्टी की रणनीति बना रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने विभिन्न सीटों का ब्यौरा मंगाया है, जिसपर वे काम कर रहे हैं। 15 सितंबर को अमित शाह ने गुवाहाटी में मणिपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं-नेताओं की बैठक बुलाई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अधिकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को प्रदेश के सभी जिले के डीएम, एसएसपी, एसपी के साथ बैठक में उन्होने निर्देश दिया कि अगर किसी जिले में कानून-व्यवस्था खराब होगी तो इसके लिए डीएम और एसएसपी जिम्मेवार होंगे।