पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स (पीआईए) का एक विमान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के छावनी शहर एबटाबाद के करीब एक पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान 47 यात्रियों को लेकर राजधानी इस्लामाबाद जा रहा था। खबरों के अनुसार विमान में 3 विदेशी समेत 47 यात्री सवार थे।
तेलगूदेशम पार्टी के सांसद एन शिवप्रसाद ने नोटबंदी के फैसले के बाद आम जनता को होने वाली समस्याओं को उजागर करने के लिए अनोखा तरीका अख्तियार किया। मंगलवार को एन शिवप्रसाद संसद में काली सफेद रंग की शर्ट पहनकर आए जिसमें एक तरफ दुखी किसानों की तस्वीर थी तो दूसरी तरफ अमीर लोगों की।
इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को कानपुर के पास तड़के 3 बजकर 10 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन की 14 बोगी कानपुर के पास पुखरायां में पटरी से उतर गई। हादसे में अब तक 63 लोगों की मौत हो गई है। करीब 150 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एयर शो से शुक्रवार को लौट रहे यूपी के प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें सिर में चोट आई है। सहगल को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
गतिमान एक्सप्रेस की सफल शुरुआत के बाद रेलवे ने दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई रूटों पर यात्रा की अवधि कम करने की दिशा में बहुत बड़ा कदम उठाते हुए इन रूटों पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाकर 160 किलोमीटर प्रति घंटा करने की याजना बनाई है जिसकी अनुमानित लागत लगभग 10,000 करोड़ रुपये की बताई जा रही है।
भारत ने बंगाल की खाड़ी के आसपास के देशों के मंच बिम्सटेक के सदस्य देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) में देरी पर चिंता जताते हुए सदस्यों से इस पर आम सहमति कायम करने के लिए सक्रियता से प्रयास करने की अपील की है।
देश की समाचार एजेंसी पीटीआई में शीर्ष स्तर के पदों के लिए अहम चयन किया गया है। पीटीआई के निदेशक मंडल के सदस्यों ने आज सर्वसम्मति से रियाद मैथ्यू को अध्यक्ष और विवेक गोयनका को उपाध्यक्ष बनाने का फैसला किया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी चुनावी मुहिम का आगाज करते हुए आगरा में बड़ी रैली की। बसपा अध्यक्ष ने रैली में इस बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया। पीएम मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अच्छे दिन अब बुरे दिनों में तब्दील हो गए हैं।