Advertisement

Search Result : "Agriculture loan"

किसानों की कर्ज माफी पर मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री का इंकार

किसानों की कर्ज माफी पर मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री का इंकार

मध्य प्रदेश में जारी आंदोलन के बीच एक ओर जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान राज्य में शांति बहाली के लिए अनशन पर बैठे हैं। तो वहीं, दूसरी ओर कृषि मंत्री गौरी शंकर बिसेन का कहना है कि वह किसानों के कर्ज माफी के पक्ष में नहीं हैं। प्रदेश में किसान कर्ज माफी को लेकर पिछले कई दिनों से हिंसक आंदोलन जारी है।
कृषि मंत्री को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

कृषि मंत्री को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

उड़ीसा के भुवनेश्वर में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के काफिले पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओँ ने अंडे फेंके तथा काले झंडे दिखाए। प्रदर्शनकारी मंदसौर गोलीकांड में छह किसानों की मौत से नाराज होकर कृषि मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने उतरे थे। पुलिस ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया।
किसान आंदोलन तोड़ने की कोशिशें नाकाम, एमपी और महाराष्ट्र में भड़का किसानों का गुस्सा

किसान आंदोलन तोड़ने की कोशिशें नाकाम, एमपी और महाराष्ट्र में भड़का किसानों का गुस्सा

फसलों के उचित दाम और कर्ज माफी जैसे मुद्दों को लेकर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में किसान आंदोलन उग्र होता जा रहा है। आंदोलन में फूट डालने की भाजपा सरकार की कोशिशें बेअसर होती दिख रही हैं।
एसबीआई का होम लोन सस्ता, जानिए कितनी होगी ईएमआई

एसबीआई का होम लोन सस्ता, जानिए कितनी होगी ईएमआई

भारतीय स्टेट बैंक ने होम लोन के ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत तक की कटौती की है। एसबीआई ने होम लोन पर ब्याज की दरें 0.1 फीसदी से 0.25 फीसदी तक घटा दी है।अब होम लोन पर ब्याज दर 8.60 फीसदी से कम होकर 8.35 फीसदी हो गया है।
केंद्र सरकार का स्‍पष्‍टीकरण: कृषि आय पर कर लगाने का इरादा नहीं

केंद्र सरकार का स्‍पष्‍टीकरण: कृषि आय पर कर लगाने का इरादा नहीं

वित्त मंत्रालय ने साफ किया है कि सरकार का कृषि आय पर किसी तरह का कर लगाने का इरादा नहीं है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को एक बयान में कहा कि मैंने नीति आयोग की रिपोर्ट पढ़ी, जिसमें कृषि आय पर कर लगाने की बात कही गई है। इस पर किसी तरह का भ्रम पैदा हो इससे पहले मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार का कृषि आय पर किसी तरह का कर लगाने का कोई इरादा नहीं है। जेटली ने कहा कि संविधान में प्रदत्त शक्तियों के आधार पर सरकार के पास कृषि आय पर कर लगाने का कोई अधिकार नहीं हैं।
नजरिया: अच्छा हुआ किसान भी हेडलाइंस मैनेज करना सीख गए

नजरिया: अच्छा हुआ किसान भी हेडलाइंस मैनेज करना सीख गए

जंतर-मंतर पर तमिलनाडु के किसानों का धरना-प्रदर्शन अपने अनूठे तौर-तरीकों को लेकर चर्चाओं में रहा। पढ़िए, इस आंदोलन को किस नजरिये से देखते हैं मध्य प्रदेश के युवा किसान नेता केदार सिरोही
कृषि कर्ज माफ करने के लिए प्रतिबद्ध हूं: अमरिंदर

कृषि कर्ज माफ करने के लिए प्रतिबद्ध हूं: अमरिंदर

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि वह कृषि कर्ज माफ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनकी सरकार केन्द्र की सहायता से या, उसके बगैर ही किसानों को कर्ज से राहत देने के लिए जल्द ही तौर तरीके तलाशेगी।
महाराष्‍ट्र यूपी किसान कर्ज माफी मॉडल का अध्‍ययन करेगा

महाराष्‍ट्र यूपी किसान कर्ज माफी मॉडल का अध्‍ययन करेगा

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फणवीस ने कहा है कि वह राज्‍य के वित्‍त सचिव को यूपी के किसान कर्ज माफी के मॉडल का अध्‍ययन करने का पहले ही निर्देश दे चुके हैं। हम लोग इस दिशा में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
योगी की सौगात : 2.15 करोड़ किसानों का 30729 करोड़ का कर्जा माफ

योगी की सौगात : 2.15 करोड़ किसानों का 30729 करोड़ का कर्जा माफ

यूपी की योगी कैबिनेट ने मंगलवार को राज्‍य के किसानों को बड़ी सौगात दी। कैबिनेट ने पहली बैठक में लघु और सीमांत किसानों का फसली कर्ज माफ किया है। योगी सरकार ने 2 करोड़ 15 लाख लघु और सीमांत किसानों का 30729 करोड़ का कर्जा माफ कर दिया है। किसानों के 1 लाख तक के कर्ज माफ किए गए हैं।
यूपी में 2.15 करोड़ छोटे किसानों पर 62 हजार करोड़ का कर्ज

यूपी में 2.15 करोड़ छोटे किसानों पर 62 हजार करोड़ का कर्ज

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमण्डल की पहली बैठक मंगलवार शाम को होगी। इसमें किसानों की कर्जमाफी समेत कई अहम फैसले लिये जा सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement