दिल्ली की एक अदालत ने आज पूर्व वायु सेना प्रमुख एस पी त्यागी को चार दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। त्यागी को 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद में 450 करोड़ रूपये रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
अगस्ता वेस्टलैंड मामले में सीबीआई ने पूर्व वायु सेना प्रमुख एसपी त्यागी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने शुक्रवार को वकील गौतम खेतान और संजीव त्यागी को भी गिरफ्तार किया है। एसपी त्यागी पर 3600 करोड़ रुपये के हेलीकॉप्टर सौदे को एंग्लो-इटैलियन कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड को दिलवाने का आरोप है। सीबीआई मुख्यालय में तीनों से पूछताछ की जाएगी।
पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में टोल प्लाजाओं पर सैनिकों की मौजूदगी पर तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों ने संसद में कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे एक साजिश करार दिया और इस मामले में राज्य की ममता बनर्जी सरकार को विश्वास में नहीं लेने का आरोप लगाया। हालांकि सरकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इसे तूल देना राजनीतिक हताशा का परिचायक है तथा इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को पूरी जानकारी थी।
जम्मू में पुंछ जिले के दिगवार इलाके में नियंत्रण रेखा पर पाक सेना ने फायरिंग की है। इस गोलीबारी में जूनियर कमिशन्ड ऑफिसर घायल हुआ है, जिसे एयरलिफ्ट कर आर्मी अस्पताल पहुंचाया गया है।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के विशेषज्ञ जनरल कमर जावेद बाजवा ने आज पाकिस्तान के नए सैन्य प्रमुख के तौर पर पदभार संभाल लिया। बाजवा ने जनरल राहील शरीफ की जगह ली है जिन्होंने अपने भाषण में भारत को कश्मीर मुद्दे पर आक्रामक रूख अपनाने के खिलाफ चेतावनी दी है।
सेना के तीन जवानों की हत्या करने तथा एक के शव को क्षत-विक्षत किए जाने के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना को मुंहतोड़ जवाब देते हुए बुधवार को नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तानी चौकियों पर भारी गोलीबारी की। पूंछ, रजौरी, केल और माछिल सेक्टर में पूरी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना पर गोलीबारी की गई। इस हमले में भारी मोर्टार और मशीन गनों से गोलियां दागी गई।
सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने आज अपनी चार दिवसीय चीन यात्रा शुरू की जिसमें वह भारत-चीन द्विपक्षीय सहयोग और परस्पर विश्वास गहरा करने के उदेश्य से शीर्ष पीएलए नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे एवं महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठान जाएंगे।
पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर अपनी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस उपाध्य राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुश्किल में पड़ सकते हैं। उनके बयान के खिलाफ दायर एक फौजदारी मामले में दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) दाखिल करने को कहा है।
पुंछ जिले में कृष्णा घाटी और पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए और पांच अन्य जख्मी हो गए। जख्मी होने वालों में दो सैनिक, दो महिलाएं और बीएसएफ के एक अधिकारी शामिल हैं। भारत की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई चौकियां ध्वस्त होने की खबर है।