इंडिया ब्ल्यू ने इंडिया ग्रीन के खिलाफ आज ग्रेटर नोएडा में ड्रा समाप्त हुए चार दिवसीय दलीप टाफी ग्रुप मैच में पहली पारी में बढ़त के आधार पर फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना इंडिया रेड से होगा।
बांग्लादेश से आयातित माल लेकर वहां का एक ट्रक आज सीधे भारतीय सीमा शुल्क के कोलकाता डिपो पहुंचा। ऐसा एक दूसरे के वाणिज्यिक वाहनों को प्रवेश देने के एक क्षेत्रीय समझौते के चलते संभव हुआ और भारतीय सीमा शुल्क विभाग ने इसे एक ऐतिहासिक अवसर बताया है।
भारत ने अपना रूख और कड़ा करते हुए कश्मीर पर बातचीत के पाकिस्तान के ताजा न्यौते को वस्तुत: खारिज कर दिया। भारत ने पाक को स्पष्ट रुप से कहा कि वह सीमापार आतंकवाद पर चर्चा का इच्छुक है जो उसकी मुख्य चिंता है।
पहली बार सरकार भारत-पाकिस्तान सीमा पर, दूसरी ओर से होने वाली गोलीबारी के शिकार नागरिकों के परिजनों को उसी तरह से पांच लाख रूपये का मुआवजा देगी, जिस तरह का मुआवजा आतंकवाद या माओवादी हिंसा में मरने वालों के परिजनों को दिया जाता है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा पार से होने वाली गोलीबारी के पीड़ितों को मुआवजा देने का तथा आतंकवादी और माओवादी हिंसा के पीड़ितों को दी जाने वाली मुआवजा राशि तीन लाख रूपये से बढ़ा कर पांच लाख रूपये करने का फैसला किया है।
पाकिस्तान में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ में 33 लोगों की मौत हो गई। खैबर पख्तूनख्वाह में अफगानिस्तान की सीमा से लगे इलाके में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ में आठ सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो गई।
सरदार सिंह की हॉकी टीम में वापसी हो गई है। आगामी 27 जून से वेलेंसिया में होने वाले छह देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट के लिए सोमवार को उन्हें 18 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।
चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-1 से हराकर 14वीं बार इस प्रतियोगिता को जीतने का गाैरव हासिल कर लिया है। इस हार के साथ ही भारत का पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का सपना चूर हो गया। खिताबी जीत का फैसला करने वाले शूटआउट में भारत के तीन बार चूकने के कारण उसके खाते में रजत पदक आया। टीम इंडिया के प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर टीम को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें और देश को टीम पर गर्व है।