डैथ ओवरों में टीम की गेंदबाजी से निराश कोलकाता नाइट राइट राइडर्स के मनीष पांडे ने मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद कहा कि उन्हें खेल के इस पहलू पर मेहनत करने की जरूरत है।
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को उज्बेकिस्तान के खिलाफ सात से नौ अप्रैल के बीच बेंगलुरु में होने वाले एशिया ओसियाना डेविस कप मुकाबले के लिये गुरुवार को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया।
सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को विवादित बाबरी ढांचा विध्वंस मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से लालकृष्ण आडवाणी समेत भाजपा के 13 नेताओं के खिलाफ आपराधिक साजिश के तहत केस चलाने की मांग की गयी।
आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जानसन का मानना है कि भारतीय टीम धर्मशाला की तेज गेंदबाजों के लिये अनुकूल परिस्थितियों में बैचेन हो जाएगी जबकि स्टीव स्मिथ और उनके खिलाड़ी अधिक आश्वस्त होकर खेलेंगे।
भारतीय हाकी टीम के कप्तान पीआर श्रीजेश ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगता है कि जूनियर और सीनियर खिलाडि़यों के बीच राष्ट्रीय टीम में जगह के लिये स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित पांच सितारा 'वेलकम' होटल के पिछले हिस्से में आग लग गई। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी और झारखंड टीम के खिलाड़ी होटल में मौजूद थी। हालांकि धोनी और अन्य खिलाड़ियों को फौरन होटल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
छत्तीसगढ़ के भाजपा शासन में प्रशासनिक अधिकारी भ्रष्टाचारमें संलिप्त हैं। आलम यह है कि प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव भ्रष्टाचार के एक मामले में फंस गए हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के मीडिया मैनेजर निशांत अरोड़ा ने बीसीसीआई के दिल्ली कार्यालय को बंद करने के प्रशासकों की समिति (सीओए) के फैसले के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नजीब अहमद के लापता होने के पीछे राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए मांग की कि केंद्र सरकार को इस मामले की जांच सीबीआई या अन्य समुचित एजेंसी से करानी चाहिए। गौरतलब है कि नजीब 15 अक्तूबर से लापता है। एक रात पहले ही उसका परिसर में अभाविप सदस्यों के साथ कथित तौर पर विवाद हुआ था।