Advertisement

Search Result : "Documentary Film"

मामी में होगा मूवी मेला

मामी में होगा मूवी मेला

मुख्यधारा के कलाकारों कंगना रणौत, राजकुमार राव, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 17वें जियो मामी मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में शिरकत करते हुए इस आयोजन के प्रति अपना समर्थन जताया। यह आयोजन स्वतंत्र फिल्मकारों को अपना काम दिखाने के लिए मंच उपलब्ध करवाता है।
अपू त्रयी एशिया की शीर्ष फिल्मों में

अपू त्रयी एशिया की शीर्ष फिल्मों में

सत्यजीत रे की अपू त्रयी फिल्में एशिया की सर्वश्रेष्ठ पांच फिल्मों में शामिल की गई हैं। इसकी घोषणा आज यहां बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में की गई।
प्रतिरोध: देश भर में 'मुजफ्फरनगर बाकी है' का प्रदर्शन

प्रतिरोध: देश भर में 'मुजफ्फरनगर बाकी है' का प्रदर्शन

2013 में हुए मुजफ्फरनगर दंगे पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म मुजफ्फरनगर बाकी है काफी चर्चा में रही है। यह फिल्म दंगे के दौरान के हालात और वहां के स्थानीय लोगों की भावनाओं का बखूबी इजहार करती है। फिल्म के जरिये उन तत्वों की तरफ इशारा किया गया है जो मुजफ्फरनगर के हालात के जिम्मेदार हैं। यही वजह है कि इस फिल्म का प्रदर्शन कई संगठनों के गले नहीं उतर रहा है। कई बार फिल्म के प्रदर्शन को बलपूर्वक रोकने की कोशिश की गई। ऐसे ही दमनकारी आक्रमणों के प्रतिरोध में फिल्म की टीम और अन्य कई संगठनों ने मिलकर एक ही दिन पूरे देश में फिल्म का प्रदर्शन किया।
वेनिस फिल्मोत्सव में प्यासा

वेनिस फिल्मोत्सव में प्यासा

हिंदी फिल्म जगत के महान कलाकार गुरूदत्त, वहीदा रहमान और माला सिन्हा की अदाकारी से सजी कालजयी फिल्म प्यासा को अगले महीने होने वाले वेनिस फिल्मोत्सव के लिए फिर से इसके मूल स्वरूप में ढाला गया है।
जब पुलिस इस पत्रकार को बालों से नोचती हुई ले गई

जब पुलिस इस पत्रकार को बालों से नोचती हुई ले गई

कैमरे पर सच दिखाने की हिमाकत का नतीजा यह रहा कि कोलकाता पुलिस गौतम कुमार विश्वास को बालों से नोचती हुई घसीट कर ले गई। उन्हें जहां चाहा मारा। लातें, घूसे सब। गौतम कोलकाता के फ्रीलांस पत्रकार हैं, जो पुलिस और प्रशासन की पोल खोलती फिल्में बनाते हैं। जान की परवाह किए बिना भ्रष्ट तंत्र से टकराने वाले गौतम के महीने के आधे से ज्यादा दिन अदालतों में जाते हैं। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा वकीलों को जा रहा है लेकिन फिर भी गौतम इस घुन लगी व्यवस्था के आगे न झुकते हुए बखूबी अपना काम कर रहे हैं।
‘ग्रैंड मस्ती’ के टीवी प्रीमियर पर रोक

‘ग्रैंड मस्ती’ के टीवी प्रीमियर पर रोक

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बालीवुड फिल्म ग्रैन्ड मस्ती के टेलीविजन प्रीमियर पर आज रोक लगा दी और कहा कि फिल्म को असीमित लोक प्रदर्शन के लिए सत्यापित नहीं किया गया था और इसका केबल नेटवर्क नियमन कानून के तहत प्रसारण नहीं हो सकता।
वेनिस फिल्म उत्सव में इस बार तमिल फिल्म

वेनिस फिल्म उत्सव में इस बार तमिल फिल्म

दक्षिण के सुपरस्टार धनुष की फिल्म निर्माण कंपनी की फिल्म विसरनई पहली तमिल फिल्म बन गई है, जिसे वेनिस फिल्म फेस्टीवल में आने वाली फिल्मों की श्रेणी में दिखाया जाएगा।
भ्रम का जाल दृश्यम

भ्रम का जाल दृश्यम

जापानी अपराध कथा लेखक कीगो हिगाशिमो के उपन्यास, द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स पर मलयालम में एक फिल्म बनी, दृश्यम। मोहनलाल अभिनीत यह फिल्म खूब चली। अब यही फिल्म हिंदी में दर्शकों के लिए हाजिर है।
इस बंगाली शॉर्ट फिल्‍म का हर कोई दीवाना क्‍यों?

इस बंगाली शॉर्ट फिल्‍म का हर कोई दीवाना क्‍यों?

कहानी फिल्म के निर्देशक सुजॉय घोष की 14 मिनट की शॉर्ट फिल्म अहिल्या की धूम मची हुई है। यू ट्यूब पर इसके लाखों लाइक्स और शेयर हैं। मात्र 14 मिनट की अवधि में सुजॉय ने ऐसा क्या रच दिया कि लोग इतने दीवाने हो गए हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement