आरबीआई ने एक संसदीय समिति को जानकारी दी है कि उसे यह नहीं पता है कि 500 और 1000 के नोटों को बंद करने के बाद कितनी बेहिसाबी नकदी को वैध धन में बदला गया है।
बताया जाता है कि 'द ब्लू व्हेल गेम' को 25 साल के रूसी नागरिक फिलिप बुडेकिन ने 2013 में बनाया था। इस गेम में सुसाइड का पहला मामला साल 2015 में रूस में आया था।
इससे पहले बांग्लादेश ने टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ जिंबाब्वे, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड को ही शिकस्त दी थी। टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश से हारने वाला ऑस्ट्रेलिया चौथा देश बन गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये फोटो वर्तमान में जारी 50 रुपये के नोटो से काफी अलग है। इस फोटो में मौजूद 50 के नोट का रंग स्काई ब्लू है। इस पर पहले की तरह महात्मा गांधी की फोटो भी दिखाई दे रही है।
ईरानी संसद में सांसदों की हरकतों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज है। ईरानी नागरिक इसे बेहद शर्मनाक बता रहे हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ कि अपने सांसदों के कृत्य के खिलाफ ईरानी जनता सोशल मीडिया पर अपने गुस्से का इजहार कर रही है।
राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात कांग्रेस के विधायकों का इस तरह इस्तीफा देना पार्टी के लिए बड़ी मुश्किलों खड़ा कर सकता है। गुजरात में इस तरह की स्थिति को देखते हुए कांग्रेस ने अपने 46 विधायकों को बेंगलुरू रवाना कर दिया है।
बिहार में सियासी ड्रामा चरम पर है। नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर इस्तीफा देते हुए गठबंधन तोड़ा तो वहीं विपक्षी दल भाजपा ने उन्हें अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया। नीतीश का शपथ ग्रहण गुरुवार को शाम 5 बजे होना तय हुआ था, लेकिन शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सुबह 10 बजे हो गया। इस तरह नीतीश कुमार ने छठी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।