न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति एके सिकरी की विशेष पीठ सहारा समूह के वकीलों की दलीलों से संतुष्ट नजर नहीं आयी और उसने नीलामी पर रोक लगाने संबंधी सहारा की अपील को ठुकरा दिया।
एक फोटो भी सोशल मीडिया पर घूम रही है, जिसमें कथित तौर पर वर्णिका को विकास बराला के साथ दिखाया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि लड़की नशे में धुत्त है। इस तस्वीर को कई लोगों समेत महाराष्ट्र की बीजेपी प्रवक्ता शाइना एन सी के ट्विटर अकाउंट से भी ट्वीट किया गया। हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट किया कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया था। बाद में ट्वीट भी हट गया।
चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले के बाद सवालों से घिरी भाजपा सरकार पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। अब सोनिया गांधी के दामाद और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने भी भाजपा पर निशाना साधा है।