Advertisement

Search Result : "Economist Prof Arun Kumar"

मध्य प्रदेश कांग्रेस में भी पीके की टीम, अरुण यादव से की मुलाकात

मध्य प्रदेश कांग्रेस में भी पीके की टीम, अरुण यादव से की मुलाकात

उत्‍तर प्रदेश की तरह मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त दिलाने के लिए प्रशांत किशोर की टीम अभी से सक्रिय हो गई है। रणनीति यह है कि प्रदेश को सात हिस्सों में विभाजित कर चुनिंदा विधानसभा सीटों पर फोकस किया जाए। यहां चुनाव 2018 में होने हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर हुए सर्वे में मप्र की सीमावर्ती सीटों का भी सर्वे हुआ है। चुनाव के मद्देनजर संगठन में बदलाव किया जा रहा है। इसके लिए अरुण यादव फार्मूले के तहत स्थानीय नेताओं से सलाह मशविरा कर गुपचुप नियुक्तियां शुरू हो गई हैं।
राजनीति में उतरे क्रिकेटर प्रवीण कुमार, सपा में हुए शामिल

राजनीति में उतरे क्रिकेटर प्रवीण कुमार, सपा में हुए शामिल

पिछले चार साल से भी अधिक समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे मध्यम गति के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार अब राजनीति में हाथ आजमाएंगे। अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत के लिए कुमार रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए।
शहाबुद्दीन 11 साल बाद जेल से बाहर, साधा नीतीश पर निशाना

शहाबुद्दीन 11 साल बाद जेल से बाहर, साधा नीतीश पर निशाना

राजद के बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन आज शाही अंदाज में अपने समर्थकों और राजद कार्यकर्ताओं के जोरदार स्वागत के बीच 11 साल बाद जेल से बाहर आए। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद की तारीफ की लेकिन साफ किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बीच कभी अच्छे संबंध नहीं रहे।
भाजपा कार्यसमिति : दल बदलुओं को तरजीह, वरिष्‍ठों को कर दिया बाहर

भाजपा कार्यसमिति : दल बदलुओं को तरजीह, वरिष्‍ठों को कर दिया बाहर

मध्‍यप्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का नाम शामिल नहीं होने के बाद पार्टी ने सफाई देते हुए कहा कि उनका नाम टाइपिंग में मिस्‍टेक हो गया। लेकिन नंदकुमार चौहान की टीम में प्रदेश के पूर्व संगठन महामंत्रियों माखन सिंह चौहान, अरविंद मेनन और भगवतशरण माथुर को भी स्‍थान नहीं मिला है।
सरकारी बैंकों के निजीकरण के लिए तैयार नहीं है देश : जेटली

सरकारी बैंकों के निजीकरण के लिए तैयार नहीं है देश : जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि देश सरकारी बैंकों के निजीकरण के लिए तैयार नहीं है और सरकार इन बैंकों को मजबूत बनाने के काम को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। जेटली ने यह भी कहा कि आईडीबीआई बैंक को छोड़कर बाकी सरकारी बैंकों का सार्वजनिक स्वरूप बना रहेगा।
अन्‍ना केजरीवाल पर बरसे, बोले क्‍या यही है स्‍वराज

अन्‍ना केजरीवाल पर बरसे, बोले क्‍या यही है स्‍वराज

संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्‍ना हजारे ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर वैचारिक हमले किए हैं। लाेकपाल को लेकर भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन चलाने वाले अन्ना हजारे ने पूछा है कि क्या यही केजरीवाल का स्वराज है?
मुंबई : दुष्कर्म के अारोपी की तुलना नेहरू-गांधी से, आशुतोष के खिलाफ शिकायत

मुंबई : दुष्कर्म के अारोपी की तुलना नेहरू-गांधी से, आशुतोष के खिलाफ शिकायत

राशन कार्ड बनवाने के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार की तुलना महात्‍मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू से करने वाले आम आदमी पार्टी के प्रवक्‍ता आशुतोष के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई है।
चिकित्सा उपकरण पर नया कानून लाएगी सरकार : अनंत कुमार

चिकित्सा उपकरण पर नया कानून लाएगी सरकार : अनंत कुमार

सरकार चिकित्सा उपकरण उद्योग के प्रोत्साहन व नियमन के लिए एक नया कानून लाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा सरकार का इरादा आयातित उपकरणों पर शुल्क ढांचे को तर्कसंगत बनाने का है, जिससे लोगों को उचित कीमत पर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा सके।
सुशील मोदी का 'पीके' पर व़ार, 9.31 करोड़ खर्च हुए पर बिहार में 'विजन' नहीं दिखा

सुशील मोदी का 'पीके' पर व़ार, 9.31 करोड़ खर्च हुए पर बिहार में 'विजन' नहीं दिखा

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर 'पीके' पर हमला किया है। मोदी ने कहा कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के परामर्शी और बिहार विकास मिशन के शासी निकाय के सदस्य प्रशांत किशोर अगर राज्य में अपने कामों के प्रति न्याय नहीं कर पा रहे हैं, तो उन्हें अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए।
मोदी सरकार : 33 लाख कर्मचारियों को सालाना बोनस मिलेगा

मोदी सरकार : 33 लाख कर्मचारियों को सालाना बोनस मिलेगा

केंद्र सरकार ने अपने करीब 33 लाख कर्मचारियों के लिए मंगलवार को सालाना बोनस की घोषणा की, जो पिछले दो वर्षों से बकाया था। इस बारे में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 2014-15 और 2015-16 का बोनस संशोधित मानदंडों के आधार पर जारी किया जाएगा। यह दो वर्षों से बकाया था। इसके बाद बोनस को सातवें वेतन आयोग के तहत दिया जाएगा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement