धनबाद में कांग्रेस नेता और पूर्व उप महापौर नीरज सिंह पर हमलावरों ने दनादन 36 गोलियां दाग कर मौत के घाट उतार दिया। हमलावरों ने स्पीड ब्रेकर का फायदा उठाते हुए गाड़ी के सामने से 26 गोलियां दागी। नीरज सामने की सीट पर ही बैठे थे और उन्हें 14 से ज्यादा गोलियां लगी। गोलीबारी के बाद परिजन नीरज सिंह को सेंट्रल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें दिवंगत घोषित कर दिया।
जम्मू-कश्मीर में उप-चुनाव से पहले मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने विवादित सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून :अफ्सपा: का मुद्दा उछालते हुए कहा है कि कुछ इलाकों से अफ्सपा हटाकर इसका असर देखना चाहिए।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच देर रात से जारी मुठभेड़ आज दोपहर 12 बजे खत्म हो गई। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकियों को ढेर कर दिया है।
व्हाइट हाउस ने कहा है कि कंसास से मिल रही प्रारंभिक खबरें चिंता पैदा करने वाली हैं, जहां स्पष्ट रूप से घृणा अपराध के मामले में एक भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आतंकवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया जबकि सुरक्षा बलों के तीन जवान शहीद हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार तड़के शुरू हुई गोलीबारी में सुरक्षा बलों के छह अन्य जवान और एक आम नागरिक जख्मी हो गए।
प्रशंसकों के समर्थन को ध्यान में रखते हुए भारत अपना लगातार दूसरा डेविस कप मुकाबला शाम को खेलेगा। एशिया ओसियाना ग्रुप एक का यह मुकाबला भारत तीन फरवरी से पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। शुक्रवार को एकल मैच दोपहर बाद तीन बजे शुरू होंगे जबकि इसके अगले दिन युगल मैच शाम छह बजे शुरू करने का कार्यक्रम है। रविवार को होने वाले उलट एकल मैच फिर से तीन बजे से खेले जाएंगे।