गोरखालैंड की मांग को लेकर दार्जीलिंग हिंसा की चपेट में है। शनिवार की हिंसक झड़प में गोरखा जन मुक्ति मोर्चा ने आरोप लगाया है कि पुलिस फायरिंग में तीन लोगों की मौत हुई है। जिसको लेकर वे रविवार को काला दिवस मनाने का फैसला किए हैं।
मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान गोलीबारी से 6 किसानों की मौत के बाद हालात और पूर्ण हो गया है। इस बीच राज्य के गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने माना है कि 5 किसानों की मौत पुलिस फायरिंग से हुई थी।
मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसान आंदोलन की आग से राजनीति गरमाई हुई है। इस दौरान मंदसौर जाने की कोशिश कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पुलिस ने नीमच के पास ही रोक लिया। इसके बाद राहुल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है।
जम्मू-कश्मीर के उरी और नौगाम में आज एक बार फिर आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकियों की इस कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस गोलीबारी में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है।
सीआरपीएफ के एक आईजी ने चौंकाने वाला दावा किया है। असम के सुरक्षा बलों और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए आईजी ने एक फर्जी एनकाउंटर किए जाने की बात कही है।
पाकिस्तान ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और गोलीबारी की। पाक ने पिछले दो दिनों में ये चौथी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों और रहवासी इलाकों पर स्वचलित हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
कश्मीर के मध्य में स्थित बडगाम जिले के चदूरा इलाके में मुठभेड़ स्थल पर पथराव करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई में आज दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए ।