क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सुरक्षा प्रबंधक सीन कैरोल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ऑस्ट्रेलिया टीम की बस पर कुछ लोगों ने पत्थर से हमला किया। इस हमले में बस की खिड़की का शीशा भी चकनाचूर हो गया।
सोशल मीडिया पर अधिकतर सक्रिय रहने वाली भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की एक पाकिस्तानी महिला ने जमकर तारीफ करते हुए उन जैसी ही पाकिस्तान की PM होने की इच्छा जताई है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के स्कूल के नौ कर्मचारियों को न्यायिक जांच के बाद बर्खास्त कर दिया गया। उन्हें 70 नाबालिग लड़कियों के कपड़े उतरवाने का दोषी पाया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले पर कहा कि माता-पिता के फैसले मानने के लिए लड़कियां अपना प्यार तक कुर्बान कर देती हैं। प्रेमिका की हत्या के मामले में उम्रकैद काट रहे व्यक्ति को बरी करते हुए कोर्ट ने यह टिप्पणी की है।
जेवर में हत्या, लूटपाट और कथित गैंगरेप की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के रामपुर में लड़कियों से छेड़छाड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लड़के दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते दिखाई दे रहे हैं।