Advertisement

Search Result : "Guidelines of Special Protection Group"

पूर्व कोयला सचिव का दावा, तत्कालीन प्रधानमंत्री से कुछ नहीं छिपाया

पूर्व कोयला सचिव का दावा, तत्कालीन प्रधानमंत्री से कुछ नहीं छिपाया

पूर्व कोयला सचिव एच सी गुप्ता ने सोमवार को एक विशेष अदालत को बताया कि उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से कोई सूचना नहीं छिपाई थी। उस समय कोयला मंत्रालय का प्रभार भी मनमोहन सिंह के पास ही था। गुप्ता कोयला घोटाले के कई मामलों में आरोपी हैं।
आउटलुक विशेष- भारत सरकार के संवेदनशील दफ्तरों पर 50 हजार साइबर हमले

आउटलुक विशेष- भारत सरकार के संवेदनशील दफ्तरों पर 50 हजार साइबर हमले

स्कॉरपीयन पनडुब्बी के निर्माण से जुड़े कंप्युटरीकृत दस्तावेजों की हैकिंग भारत से नहीं हुई थी। लेकिन भारत से हैकिंग की कोशिश होती तो क्या इसे रोका जा सकता था? रक्षा मंत्रालय में साइबर सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञ इस बात को लेकर चिंतित हैं कि यहां की व्यवस्था भी फुल प्रूफ नहीं है। पनडुब्बी दस्तावेज लीक मामले से यह स्पष्ट हो गया है कि हम कितना भी डिजीटल इंडिया के नारे लगाएं साइबर सुरक्षा को लेकर देश में सुरक्षा बड़ी चुनौती है।
कैबिनेट ने दी मंजूरी, किराए की कोख वाली मां के अधिकारों की रक्षा होगी

कैबिनेट ने दी मंजूरी, किराए की कोख वाली मां के अधिकारों की रक्षा होगी

केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को किराए की कोख वाली मां के अधिकारों की रक्षा संबंधी विधेयक को मंजूरी दे दी। इसमें किराये की कोख वाली मां के अधिकारों की रक्षा के प्रावधान किए गए हैं। इस तरह की प्रक्रिया के बच्चों के अभिभावकों को कानूनी मान्यता देने का प्रावधान है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रस्ताव के अनुसार किराये की कोख मसौदा विधेयक 2016 का लक्ष्‍य किराये की कोख संबंधी प्रक्रिया के नियम को बेहतर करना है।
अधूरे कामों को पूरा करने के लिए 30 साल तक सत्‍ता में रहना होगा : पीएम मोदी

अधूरे कामों को पूरा करने के लिए 30 साल तक सत्‍ता में रहना होगा : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से कहा है कि भाजपा के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए देश में कम से कम 30 वर्ष तक सत्‍ता में रहना होगा। इसलिए देश के भले के लिए चुनाव जीतना उनका राष्ट्रीय कर्तव्य है। प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी के राज्य कोर ग्रुपों की बैठक में समापन भाषण में यह राय व्‍यक्‍त की है।
तुर्की: एक विवाह समारोह में आत्मघाती हमला, 50 लोगों की मौत

तुर्की: एक विवाह समारोह में आत्मघाती हमला, 50 लोगों की मौत

तुर्की में एक संदिग्ध इस्लामिक स्टेट आतंकी द्वारा किए गए हमले में 50 लोगों की मौत हो गई। यह हमला सीरिया की सीमा से सटे शहर गाजियनटेप में एक विवाह समारोह में हुआ।
बांग्लादेश बोला, आतंकियों का पालन-पोषण कर रहा है पाक

बांग्लादेश बोला, आतंकियों का पालन-पोषण कर रहा है पाक

आतंकवाद को बढ़ावा देने के मुद्दे पर भारत के बाद अब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। बांग्लादेश का कहना है कि इस बात को साबित करने के पर्याप्त सबूत हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद को पाल-पोस रहा है। मीडिया के मुताबिक बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्री हसनुल हक इनू ने भारत की यात्रा के दौरान पाक पर आतंक को लेकर हमला बोला है।
विहिप और बजरंग दल के गोरक्षकों ने गाय लेकर जा रहे भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की

विहिप और बजरंग दल के गोरक्षकों ने गाय लेकर जा रहे भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की

गोरक्षा के एक जघन्य मामले में कर्नाटक के उडुप्पी में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी और एक अन्य व्यक्ति को जख्मी कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता कथित तौर पर गायों को बूचड़खाने लेकर जा रहा था।
भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह करेंगे सभी राज्यों के कोर ग्रुप के साथ मंथन

भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह करेंगे सभी राज्यों के कोर ग्रुप के साथ मंथन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सभी राज्यों की पार्टी इकाइयों के साथ सामंजस्य बनाने की तैयारी कर रहे हैं। हाल के दिनों में पार्टी के प्रदेश स्तर के नेताओं के उलटे-सीधे बयानों और पार्टी की केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में हुए फर्जीवाड़े को लेकर पार्टी की काफी फजीहत हुई है। ऐसे में शाह 23 अगस्त को दिल्ली में सभी राज्यों के कोर ग्रुप के नेताओं के साथ मंथन करेंगे।
बिहार विधानसभा 16 अगस्‍त को विशेष सत्र बुलाकर पास करेगी जीएसटी बिल

बिहार विधानसभा 16 अगस्‍त को विशेष सत्र बुलाकर पास करेगी जीएसटी बिल

बिहार विधानसभा 16 अगस्त को जीएसटी बिल पास करेगी। इसके लिए विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। हाल के दिनों में किसी बिल को पास कराने के लिए बिहार विधानसभा द्वारा बुलाया जाने वाला यह पहला एकदिवसीय विशेष सत्र होगा। पिछले सप्‍ताह राज्‍यसभा में जीएसटी बिल के पास होने पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय वित्‍त मंत्री अरुण जेटली को आश्‍वस्‍त किया था कि उनकी सरकार जल्‍द से जल्‍द इस बिल को राज्‍य में पारित करेगी।
ट्रंप का ओबामा पर बड़ा आरोप, बताया आईएसआईएस का संस्थापक

ट्रंप का ओबामा पर बड़ा आरोप, बताया आईएसआईएस का संस्थापक

रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पश्चिम एशिया से यूरोपीय शहरों तक कहर बरसाने वाले इस्लामिक स्टेट की स्थापना की है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement