रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह दोषी करार दिए जाने के बाद शुरू हुई हिंसा के एक दिन बाद हरियाणा सरकार ने शनिवार को जिले के पुलिस उपायुक्त को निलंबित कर दिया।
टैक्स चोरी के मामले में लोगों पर छापा मारकर करोड़ों का कालाधन उजागर करने वाले झारखंड के चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर तपस कुमार दत्ता इन दिनों खुद सीबीआई की गिरफ्त मे आ गए हैं। सीबीआई ने बुधवार को उनसे जुड़े 23 ठिकानों पर छापेमारी के बाद तपस कुमार को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।
अमरनाथ यात्रा से लौट रहे लोगों पर हुए आतंकी हमले से अब सियासत भी गर्म हो गई है। इसे लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने केन्द्र सरकार पर हमला बोल दिया है।
बनारस शहर का अपना मिजाज है। भोले की भांग है तो गंगा की निर्मलता भी। इस शहर के मिजाज में ही है, संस्कृति। इस शहर के लिए व्योमेश शुक्ल बहुत जाना पहचाना नाम है। रंगकर्मी, कवि, लेखक व्योमेश की टोपी में एक और पंख लगने जा रहा है। उनकी कविताएं अमेरिका के फिलाडेल्फिया के एक पार्क में बन रही दीवार पर अंकित होंगी।