कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि संघ की समान नागरिक संहिता की मांग दरअसल एक आड़ है जिसके पीछे संघ की मंशा महिलाओं के अधिकारों को लेकर हिंदू पर्सनल लॉ और अपनी विचारधारा थोपना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वालेे उद्योगपति गौतम अडानी ने साफ कहा है कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश अडानी ग्रुप का हवाला देकर छत्तीसगढ़ मेंं जिस माइनिंग प्रोजेक्ट की बात कर रहे हैं उसकी मंजूरी खुद उन्होंने दी थी। शासन में पर्यावरण मंत्री के रूप में पद छोड़ने से पहले यह उनका आखिरी एग्जिक्यूटिव ऑर्डर था।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निकटस्थ रणनीतिकार और सांसद जयराम रमेश ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के चार टुकड़े जल्द से जल्द होने चाहिए। उत्तर प्रदेश में चुनाव के पहले जयराम की इस मांग पर प्रदेश में अलग अलग राय और विवाद रहे हैं।
राजनीति में लगातार हाशिए पर जा रही कांग्रेस पार्टी को दोबारा जीत के रास्ते पर लाने के लिए सभी तरह के प्रयास किए जा सकते हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की कमान अब उपाध्यक्ष राहुल गांधी संभालने वाले हैं। कई कांग्रेसी नेताओं की राय है कि पार्टी को नए सिरे से खड़े करने के लिए कई अहम बदलाव की आवश्यकता है।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में हुए हिंसक बवाल के मुख्य सूत्रधार रामवृक्ष यादव की मौत हो गई है। जवाहरबाग में पुलिस और अतिक्रमणकारियों के बीच हुए खूनी तांडव के बाद रामवृक्ष यादव के लापता होने की खबर थी। शनिवार देर शाम अधिकारियों ने यादव के मारे जाने की पुष्टि कर दी है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश के बयान के बाद से पार्टी में दो राय बनती दिख रही है। रमेश ने यह संकेत दिया कि जब राहुल कांग्रेस की कमान संभालेंगे तो पार्टी में 60 साल से अधिक उम्र के नेताओं की भूमिका सीमित हो जाएगी।