ट्रंप प्रशासन ने चीन और जापान समेत अपने छह बड़े व्यापारिक साझेदारों के मुद्रा संबंधी क्रियाकलापों पर करीबी नजर रखने के लिए इन्हें निगरानी सूची में डाल दिया है। वित्त मंत्रालय ने कांग्रेस को सौंपी अपनी छमाही रिपोर्ट में कहा कि उसने निगरानी सूची में चीन, जर्मनी, जापान, कोरिया, स्विट्जरलैंड और ताइवान का नाम डाला है।
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने कहा है कि अगर कोई मुझे दुष्ट समझता है तो मुझे इसकी परवाह नहीं। अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर आए दलाई लामा ने बोमडिला में कहा कि चीन में कई लोग भारत को प्रेम करते हैं लेकिन कई राजनीतिज्ञ संकीर्ण सोच के हैं। वे मुझे दुष्ट के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश करते हैं। मुझे इसकी परवाह नहीं है। दलाई लामा ने कहा कि भारत ने चीन के खिलाफ कभी मेरा इस्तेमाल नहीं किया।
डोनाल्ड ट्रंप से भेंट करने को इच्छुक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले महीने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। मीडिया में आज ऐसी खबरें हैं।
सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने आज अपनी चार दिवसीय चीन यात्रा शुरू की जिसमें वह भारत-चीन द्विपक्षीय सहयोग और परस्पर विश्वास गहरा करने के उदेश्य से शीर्ष पीएलए नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे एवं महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठान जाएंगे।
इस्राइल के राष्ट्रपति रियुवेन रिवलिन अपने आठ दिवसीय भारत दौरे पर आज राजधानी दिल्ली पहुंचे। अपने पहले साक्षात्कार में उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई और कहा कि भारत एवं इस्राइल की मित्रता लंबे समय से सतत रूप से चल रही है तथा यह छिपाने वाली मित्रता नहीं है।
जापान दौरे पर गए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा हैै कि भारत को दुनिया में पूरी तरह से खुली अर्थव्यवस्था बना दिया जाए। पीएम मोदी ने शुक्रवार को टोक्यो में एक व्यापार सभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत खुली अर्थव्यवस्था बनने को तैयार है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके समकक्ष शिंजो आबे के बीच वार्ता के बाद शुक्रवार को भारत और जापान ने असैन्य परमाणु ऊर्जा को लेकर एक ऐतिहासिक करार पर हस्ताक्षर किए। इस करार से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक और सुरक्षा संबंधों में गति लाने और अमेरिका स्थित कंपनियों को भारत में परमाणु संयंत्र लगाने में सहायता मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा के लिए टोक्यो पहुंच गए हैं। इस यात्रा के दौरान मोदी कल अपने जापानी समकक्ष के साथ व्यापक विषयों पर चर्चा करेंगे जिसके बाद दोनों देशों के बीच 12 समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस दौरान दोनों राष्ट्रों के बीच महत्वपूर्ण असैन्य परमाणु करार होने की भी संभावना है।
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में चल रही कलह से बन रहे राजनीतिक हालात के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज अपने गुजरात दौरे को बीच में ही छोड़कर दिल्ली वापस लौट आए।