बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस कंगना रानाउत अपनी अपकमिंग फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग के समय सिर में तलवार लगने से घायल हो गई हैं। कंगना को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
कंगना रणौत को हमेशा प्रयोग करना पसंद हैं। वह खुद को दोहराना पसंद नहीं करतीं। नए-नए बयान देना और नई तरह की कसमें खाना उन्हें पसंद हैं। अभी वह मणिकर्णिका फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन उन्होंने कह दिया है कि इस फिल्म के बाद वह किसी दूसरे निर्देशक के साथ काम नहीं करेंगी।
कंगना रणौत आने वाली फिल्म सिमरन में लीड रोल तो करेंगी ही साथ ही उनका नाम सह पटकथा लेखक के रूप में जाएगा। निर्देशक हंसल मेहता ने तय किया है कि वह कंगना को लेखिका के तौर पर भी नाम देंगे।
फिल्म उद्योग में भाई-भतीजावाद पर बहस की शुरूआत करने वाली बिंदास अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि करण जौहर के चैट शो में उन्होंने जो टिप्पणी की थी वह उनका आकलन थी और इसका यह मतलब कतई नहीं है कि उन्हें फिल्मी हस्तियों की संतानों के बॉलीवुड का हिस्सा बनने पर कोई एतराज है। यह बात कंगना ने मंगलवार को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कही।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की होम प्रोडक्शन की पहली मराठी फिल्म वेंटिलेटर का चयन तीन राष्ट्रीय अवार्ड के लिए किया गया है। अभिनेत्री ने कहा कि इस तरह का सम्मान प्रोत्साहित करता है लेकिन वह यह तय नहीं कर सकता है कि भविष्य में वह कैसी फिल्में करेंगी।
दिग्गज नेताओं शरद पवार, मुरली मनोहर जोशी और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत पीए संगमा, क्रिकेटर विराट कोहली और गायिका अनुराधा पौडवाल सहित 39 लोगों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए।
जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि वह भार्ई-भतीजावाद से जुड़ी बहस पर चर्चा नहीं करना चाहते हैं क्योंकि ऐसा करने पर यह संदेश जाएगा कि वह या तो करण जौहर का पक्ष ले रहे हैं या फिर कंगना रनौत का।
विशाल भारद्वाज बड़े कैनवास पर फिल्म रंगून ले कर आए हैं। ओमकारा, मकबूल, हैदर बनाने वाले निर्देशक इतनी बड़ी चूक कर सकते हैं यकीन करना थोड़ा मुश्किल है। दुखांत अंत उनकी फिल्मों का स्थाई भाव रहता है जो यहां भी है। लेकिन ओमकारा या मकबूल में यह दर्शकों को सिहरा देता था और यहां दर्शक राहत की सांस लेते हैं कि चलो फिल्म अब खत्म होगी।
गोल्डन ग्लोब्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड हासिल करते हुए हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप ने डोनाल्ड ट्रंप की विभाजनकारी भाषणबाजी की कड़ी आलोचना की और उन्हें एक ऐसा दबंग बताया, जो दूसरों को प्रताड़ित करता है। इसके जवाब में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें हिलेरी प्रेमी बताकर खारिज कर दिया।