शीर्ष टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अगले महीने होने वाले ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिये तैयार हैं लेकिन उन्होंने रियो खेलों में पदक जीतने की भविष्यवाणी करने से इनकार कर दिया।
आस्ट्रेलियन ओपन में जीत से आत्मविश्वास से लबरेज साइना नेहवाल ने कहा कि वह अगले महीने रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के अपने लक्ष्य के करीब पहुंचने के लिये अब कोच विमल कुमार के मार्गदर्शन में अपने हाफ स्मैश पर काम कर रही हैं।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अगले महीने विदेश की शाखा हिंदू स्वयंसेवक संघ की पचासवीं वर्षगांठ लंदन में मनाएगा। इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत लंदन जाएंगे। उनके साथ जनरल सेक्रेटरी दत्तात्रय होसबोले भी होंगे।
राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता मनोज कुमार (64 किग्रा) और सुमित सांगवान (81 किग्रा) ने मंगलवार को बाकू (अजरबेजान) में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) विश्व क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। ये दोनों रियो ओलंपिक में जगह बनाने से अब सिर्फ एक जीत दूर हैं।
लंदन में पन्द्रह साल के एक लड़के के ‘असामाजिक’ व्यवहार का पता लगाने के लिए उसे जीपीएस टैग पहनाया गया है। इस प्रकार के टैग वाला यह ब्रिटेन का पहला लड़का हो गया है।
आयकर विभाग ने रॉबर्ट वाड्रा के लिए लंदन में कथित रूप से एक बेनामी संपत्ति रखने को लेकर हाल में सुर्खियों में रहे संजय भंडारी का पासपोर्ट जब्त कर लिया है। विभाग ने भंडारी के खिलाफ कर चोरी के एक मामले की जांच के सिलसिले में उनका पासपोर्ट जब्त किया।
लंदन में 19 करोड़ की बेनामी संपत्ति के मामले में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद़धार्थ नाथ सिंह का नाम भी सामने आ रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सिंह के विवादित ऑर्म्स डीलर संजय भंडारी से भी संबंध हैं। सिंह ने भंडारी को बहुत कम समय में फोन पर 450 काॅॅल की।
विंडसर और मिडलैंड की बैरोनेस फ्लैदर, वातायन के संरक्षक और गुजरात समाचार और एशियाई आवाज समाचार पत्र के संपादक सीबी पटेल, गीतकार-गायिका, संगीतकार तान्या वेल्स की उपस्थिति में हाउस ऑफ लॉर्ड्स में वातायन पोएट्री ऑन साउथ-बैंक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।