इमर्जेंसी पर बनी फिल्म ‘इंदु सरकार’ को लेकर सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने कहा कि 'इंदु सरकार' को कांग्रेस या गांधी परिवार में से किसी से भी एनओसी लेने की जरूरत नहीं है।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे और पूर्व यूपी सीएम अखिलेश यादव को दरकिनार करते हुए राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए को समर्थन देने का ऐलान किया है।
भाजपा बिहार विधान मंडल दल के नेता और पूर्व उप सीएम सुशील कुमार मोदी ने एक बार आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है। इस बार भाजपा नेता ने लालू की कथित बेनामी सम्पत्ति को लेकर एक नया खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि रेलवे के एक खलासी ने यादव की बेटी हेमा यादव को करोड़ रुपए की जमीन दान में दे दी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन दिनों अपने दौरे और लंच को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन उनके ऐसे कार्यक्रमों से विपक्षी दल उनकी तारीफ नहीं बल्कि किरकरी कर रहे हैं।
हिंसा की आग में पिछले कई दिनों से सुलग रहे सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में शुक्रवार को पहली बार खुशी का महौल देखने को मिला। इस खुशी का कारण कुछ और नहीं बल्कि एक दलित परिवार में दो बहनों की शादी को लेकर था। शादी की वजह से गांव में कई दिनों के बाद खुशी का माहौल दिखा।
जम्मू के रहने वाले असिस्टेंट कमांडेंट नबील अहमद वानी ने सरकार को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि आतंकवादी उनको और उनकी बहन को धमकी दे रहे हैं। नबील अहमद वानी असिस्टेंट कमांडेंट गत वर्ष बीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा में अव्वल आए थे।
सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने आज नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि नेता जी को उनका सम्मान वापस दिलाने और समाजवादियों को एक साथ लाने के लिए मोर्चे का जल्द ऐलान होगा।
जीवन भर अपने राजनीतिक फैसलों से लोगों को चौंकाते रहे मुलायम सिंह यादव को उनके भाई शिवपाल यादव ने अपने सेक्युलर मोर्चे का मुखिया बनाने का ऐलान किया है। यह शिवपाल के साथ-साथ मुलायम सिंह यादव केे राजनीतिक कौशल और साख का बड़ा इम्तेहान होगा।