अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ लिए जी-जान से मेहनत करने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नासा से भी ट्रेनिंग ले चुके हैं। सुशांत के बाद अब अभिनेता आर माधवन भी नासा की ओर बढ़ने वाले हैं।
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल से 12वीं के छात्र हर्षित शर्मा को गूगल में नौकरी मिलने का झूठा दावा पहला नहीं है। पहले भी ऐसे मामले आ चुके हैं और इससे भारत की विश्वसनीयता को वैश्विक स्तर पर झटका लगता है।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गुरु पूर्णिमा को खास बना दिया है। नासा के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट किया गया है जिसमें गुरु पूर्णिमा के कई और नाम बताए गए हैं।
प्लूटो के सबसे बड़े उपग्रह कैरन के ध्रुवीय क्षेत्र का लाल होना दरअसल इस बर्फीले ग्रह के वातावरण से मिथेन गैस के पलायन करने का परिणाम है। नासा के अंतरिक्ष यान न्यू होराइजन्स ने पिछले साल सबसे पहले इस रंगीन क्षेत्र की पहचान की थी। अब वैज्ञानिकों ने इसके पीछे के रहस्य को सुलझा लिया है।
शनि के चंद्रमा टाइटन पर मौजूद सबसे बड़े महासागर की गहराई का पता लगाने और जीवन के संकेतों को तलाशने की मुहिम के तहत नासा वहां एक पनडुब्बी भेजने की योजना बना रहा है।
शनि के चंद्रमा टाइटन पर मौजूद सबसे बड़े महासागर की गहराई का पता लगाने और जीवन के संकतों को तलाशने की मुहिम के तहत नासा वहां एक पनडुब्बी भेजने की योजना बना रहा है।
नासा के कैसिनी अंतरिक्ष यान ने शनि के चंद्रमा टाइटन पर सैकड़ों मीटर गहरी घाटियों का पता लगाया है। इन घाटियों में तरल हाड्रोकार्बन भरा होने का अनुमान है।
नासा का सौर-उर्जा से संचालित अंतरिक्षयान जूनो पृथ्वी से प्रक्षेपण के पांच साल बाद मंगलवार पांच जुलाई 2016 को बृहस्पति की कक्षा में प्रवेश कर गया। इस उपलब्धि को ग्रहों के राजा और हमारे सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति की उत्पत्ति और विकास को समझने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।