Advertisement

Search Result : "Pak army chief"

कश्‍मीरियों को नैतिक समर्थन देते रहेंगे : राहील शरीफ

कश्‍मीरियों को नैतिक समर्थन देते रहेंगे : राहील शरीफ

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ़ ने कहा है कि पाकिस्‍तान कश्‍मीरियों को अपना नैैतिक समर्थन देते रहेगा। शरीफ के अनुसार भारत प्रशासित कश्मीर पाकिस्तान के लिए एक तरह से जीनेे-मरने का सवाल है। उन्होंने कहा कि भारत प्रशासित कश्मीर की जनता भारत सरकार की हिंसा का निशाना बन रही है।
मध्य प्रदेश में 2,400 करोड़ रुपये निवेश करेंगी अमेरिकी कंपनियां : चौहान

मध्य प्रदेश में 2,400 करोड़ रुपये निवेश करेंगी अमेरिकी कंपनियां : चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में अमेरिकन कंपनियां भविष्य में सूचना प्रौद्योगिकी, निर्माण और अन्य क्षेत्रों में 2,400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेंगी। इसमें आईटी कंपनियों का निवेश 1,000 करोड़ रुपये का होगा जिससे 10,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
गोवा : पर्रिकर पर वेलिंगकर के खिलाफ साजिश का आरोप, 400 सदस्‍यों का इस्‍तीफा

गोवा : पर्रिकर पर वेलिंगकर के खिलाफ साजिश का आरोप, 400 सदस्‍यों का इस्‍तीफा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गोवा की भाजपा सरकार के कामकाज का विरोध करने के बाद संघ के राज्‍य प्रमुख सुभाष वेलिंगकर को बुधवार को हटा दिया था। जिसके बाद आरएसएस के 400 वॉलनटिअर्स ने वेलिंगकर के समर्थन में सामूहिक रूप से संघ संगठन से इस्तीफा दे दिया है। इन सदस्यों ने जिला, उप जिला और शाखा प्रमुख के पदों को छोड़ा है। यह इस्तीफा पणजी में 6 घंटे तक चली उस बैठक के बाद दिया गया जिसमें स्थानीय आरएसएस सदस्यों और पदाधिकारियों ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पर वेलिंगकर के खिलाफ साजिश का आरोप लगाया।
संघ ने भाजपा सरकार का विरोध कर रहे गोवा प्रमुख को हटाया

संघ ने भाजपा सरकार का विरोध कर रहे गोवा प्रमुख को हटाया

राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ आरएसएस ने अपने गोवा प्रमुख सुभाष वेलिंगकर को पद से हटा दिया है। वेलिंगकर पर राज्‍य की भाजपा सरकार का विरोध करने का आरोप है। संघ सूत्रों के मुताबिक वेलिंगकर लक्षमीकांत पारसेकर सरकार से विपरीत काम कर रहे हैं। यहां तक कि वह अलग से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
पीओके-बलूचिस्तान के बाद अब पाक के सिंध प्रांत में ‘आजादी’ के नारे लगे

पीओके-बलूचिस्तान के बाद अब पाक के सिंध प्रांत में ‘आजादी’ के नारे लगे

भारत की बलूचिस्तान और पीओके रणनीति ने पाकिस्तान को बैकफुट में डाल दी है। पीएम मोदी की पहल से गिलगित, पीओके और बलूचिस्तान के बाद अब पाकिस्तान के सिंध प्रांत में ‘आजादी’ के नारे लगाए गए हैं। लंदन में भी पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। लंदन में बलोच और सिंधी नेताओं ने चीनी दूतावास के सामने पाकिस्तान और चीन इकॉनामिक कॉरिडोर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
पठानकोट हमले पर अमेरिका ने नए सबूत दिए, भारत मांगेगा पाक से जवाब

पठानकोट हमले पर अमेरिका ने नए सबूत दिए, भारत मांगेगा पाक से जवाब

पठानकोट एयरफोर्स बेस पर हुए आतंकी हमले पर भारत ने अमेरिका को नए सबूत दिए हैं। जिसके आधार पर भारत पाकिस्तान से जवाब मांगेगा। पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों द्वारा छोड़े गए कुछ साइबर निशानों का पता लगाने के लिए अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई समेत कुछ एजेंसियों की मदद मांगी गई थी।
केंद्र के बजाय स्थानीय निकाय जीएसटी संग्रहित करें : राज ठाकरे

केंद्र के बजाय स्थानीय निकाय जीएसटी संग्रहित करें : राज ठाकरे

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि जीएसएटी का संग्रह केंद्र के बजाय स्थानीय निकायों को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र जीएसटी में राज्यों को उनका हिस्सा देने में विफल रहता है तो स्थानीय निकाय ढह जाएंगे।
कश्मीर: अनंतनाग से कर्फ्यू हटाया गया, घाटी के शेष हिस्सों में जारी

कश्मीर: अनंतनाग से कर्फ्यू हटाया गया, घाटी के शेष हिस्सों में जारी

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग शहर से 49 दिन बाद शनिवार को कर्फ्यू हटा लिया गया लेकिन श्रीनगर सहित घाटी के अन्य हिस्सों में कर्फ्यू जारी है।
राजन और अरविंद सुब्रमण्यम को अमेरिका ने थोपा है: स्वामी

राजन और अरविंद सुब्रमण्यम को अमेरिका ने थोपा है: स्वामी

भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन और मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम पर अपना हमला जारी रखते हुए उन्हें सूक्ष्म दृष्टि वाला बताया और कहा कि इन्हें अमेरिका ने भारत पर थोपा है।
धर्म की ही खाते हैं भागवत, वह और क्या बात करेंगे: कांग्रेस

धर्म की ही खाते हैं भागवत, वह और क्या बात करेंगे: कांग्रेस

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के हिंदुओं की आबादी के सिलसिले में दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस ने उन पर हमला करते हुए कहा है कि भागवत से इसके अलावा और क्या उम्मीद की जा सकती है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement