वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि ओबीसी में सब-कैटेगिरी बनाने को लेकर एक आयोग का गठन किया जाएगा। ये आयोग ओबीसी कैटिगिरी में सब-कैटेगिरी बनाने को लेकर विचार करेगा।
यूपी में बिजनौर के मंडावर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर शहजोर सिंह मलिक की शुक्रवार देर शाम कुछ अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। बदमाशों ने एसआई के शव को सड़क किनारे फेंक दिया और उनकी पिस्टल लेकर फरार हो गए।
श्रीनगर में शनिवार को आतंकवादियों ने एक बार फिर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर हमला किया। हमले में एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए हैं, जबकि दो जवान घायल बताए जा रहे हैं।
हरियाणा के कुरूक्षेत्र से भाजपा के बागी सांसद राजकुमार सैनी पलटी मार गए। उम्मीद से उलट ‘समानता सम्मेलन’ में उन्होंने पार्टी को लेकर ऐसी कोई बात नहीं की जिससे पार्टी हाईकमान को उनके विरूद्ध कार्रवाई का मौका मिल सके। इसके उलट सम्मेलन में अन्य दिनों के मुकाबले वह अधिक संयमित दिखे और कई बार प्रधानमंत्री की तारीफ में जुमले भी उछाले।
जाट आरक्षण के मुखर विरोधी रहे भाजपा सांसद राजकुमार सैनी पर आज कुरुक्षेत्र में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान पांच युवकों ने स्याही फेंकी और उन्हें थप्पड़ मारा।