हिमाचल प्रदेश में शिमला के बाद चंबा में भी अनाचार की घटना सामने आई है। ताजा मामला चंबा के तीसा में सरकारी स्कूल का है,जहां शिक्षक ने कथित तौर पर छात्रा से रेप किया। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों के हिंसक प्रदर्शन से इलाके का माहौल तनावग्रस्त बना हुआ है।
गुजरात में एक भाजपा नेता पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने कथित तौर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। यह आरोप वडोदरा के नर्मदा जिले में जयंती तड़वे नाम के नेता पर लगा है।
लखनऊ के अलीगंज इलाके में शनिवार रात रायबरेली की रहने वाली गैंगरेप पीड़िता पर किसी ने तेजाब फेंक दिया। इससे उसके चेहरे का दाहिना हिस्सा और कंधा बुरी तरह झुलस गए। पीड़िता को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। महिला पर नौ साल में यह पांचवां हमला है। इससे पहले 23 मार्च को उसे ट्रेन में तेजाब पिलाने की कोशिश की गई थी। महिला एक कैफे में काम करती है जिसे एसिड अटैक सर्वाइवर महिलाएं चलाती हैं। तेजाब की घटना सामने आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस महिला से मुलाकात की तथा हर मुमकिन मदद देने का भरोसा दिया। साथ ही एक लाख रुपए का चेक भी दिया।
वर्ष 2014 में ऐप आधारित टैक्सी सेवा प्रदान करने वाली कंपनी उबर कैब में बलात्कार का शिकार हुई भारतीय महिला ने कंपनी और उसके सीईओ ट्रैविस कलानिक पर केस दर्ज किया है। महिला ने इन पर उसका गैरकानूनी तरीके से मेडिकल रिकॉर्ड हासिल करने और शेयर करने का आरोप लगाया है।
गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तीन लोगों ने एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और महिला की 9 महीने की बच्ची को ऑटो के बाहर फेंक दिया।