फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की भारत यात्रा से यह उम्मीद जताई जा रही थी कि अटके हुए सौदों की गाड़ी सरपट दौड़ेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं, वादों और घोषणाओं तक बात सिमटी
तुर्की ने मंगलवार को सीरिया की सीमा पर एक सैन्य विमान को मार गिराया है। यह सैन्य विमान रूस का था जिसकी पुष्टि रूस की ओर से कर दी गई है। तुर्की की इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए भारत सरकार ने भारतीय वायु सेना के लड़ाकू बल में महिलाओं को शामिल किए जाने की मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय वायु सेना के लड़ाकू दस्ते में महिला पायलटों के पहले बैच का चयन वायु सेना अकादमी के मौजूदा बैच में से किया जाएगा।
आज सुबह इलाहाबाद के बाद वायु सेना का एक जगुआर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे से ठीक पहले विमान के दोनों पायलट सुरक्षित कूदने में कामयाब रहे और कोई हताहत नहीं हुआ है।
तटरक्षक का एक टोही विमान तीन कर्मियों सहित चेन्नई के तट से बीती रात लापता हो गया। तटरक्षक में पिछले साल शामिल हुआ विमान सीजी-791 कल रात नौ बज कर 23 मिनट पर राडार से ओझल हो गया।
विमान की खोज एवं बचाव के लिए तटरक्षक तथा नौसेना ने अभियान चलाया है।
फ्रांस के रक्षा मंत्री की भारत यात्रा से पहले भारत ने कहा कि भारतीय वायु सेना के लिए राफेल लड़ाकू जेट विमान खरीदने के लिए बातचीत इसी महीने शुरू होगी। अरबों डॉलर के इस सौदे को जितना जल्दी संभव हो अंतिम रूप दे दिया जाएगा।