''मेरी जो फोटो फैलाई जा रही है, वो दूसरे दोस्तों के साथ की है। कोई भी देख सकता है कि ये वो लड़के नहीं हैं। इस समय इस फोटो पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।''
अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के दौरान बस ड्राइवर सलीम की बहादुरी सामने आई थी। सलीम की सूझबूझ से काफी यात्रियों की जान बच सकी थी। अब सलीम की बहादुरी से प्रभावित होकर सिंगर सोनू निगम ने उनके सम्मान की घोषणा की है।
देश में पहली सोलर पैनल वाली डीईएमयू (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन शुक्रवार से चलने लगी है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस ट्रेन के जरिए हर साल 21 हजार लीटर डीजल की बचत की जा सकेगी। इस ट्रेन के एक कोच में 89 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
रेलवे ने इंटीग्रेटेड मोबाइल एप रेल सारथी लांच किया है। इस मौके पर रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि यात्रियों की सभी सुविधाओं और शिकायतों के लिए ये एप काफी मददगार साबित होगा। साथ ही रेल मंत्री ने विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिन पहले ट्रेन टिकट बुक कराने की घोषणा की।
भारतीय रेलवे की पहली तेज गति वाली शानदार ट्रेन ‘तेजस एक्सप्रेस’ की सेवाएं आज से शुरु हो जाएंगी। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल, क्रिकेट के महान दिग्गज सचिन तेंदुलकर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ‘तेजस एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
रेल संबंधी हर तरह की जानकारी अब आपको हिंदरेल ऐप्प से मिल जाया करेगी। रेल मंत्रालय जून माह में इस मेगा ऐप्प को लांच कर रहा है। रेलवे के अभी तक के सारे ऐप्प इसमें शामिल किए जाएंगे।
मशहूर गायक सोनू निगम के मस्जिदों, मंदिरों और गुरुद्वारों में लाउडीस्पीकरों से दिए जाने वाले उपदेशों को गुंडागर्दी करार दिए जाने के बाद बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रानौत ने उनके विचारों का सम्मान किया है। कंगना रानौत ने कहा कि उन्हें अजान से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उन्हें लगता है कि सोनू निगम ने जो कुछ भी कहा है उसका सम्मान किया जाना चाहिए और उस पर चर्चा होनी चाहिए।
अजान लाउडस्पीकर मसला फिलहाल सुलझता नजर नहीं आ रहा है। सोनू निगम के अजान वाले बयान पर पश्चिम बंगाल माइनॉरिटी संगठित काउंसिल के उपाध्यक्ष सय्यद शाह अतेह अली अल कादरी ने सोनू के खिलाफ फतवा जारी कर कहा था कि जो व्यक्ति सोनू निगम का सिर मूंड देगा वह उसे दस लाख रुपये देंगे।
भारत ने अप्रैल-मई में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिये कुछ स्थापित और दो नये मुक्केबाजों को टीम में जगह दी है लेकिन दो बार के पदक विजेता एल. देवेंद्रों सिंह इसमें स्थान नहीं बना पाये। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता शिव थापा (60 किग्रा) और विकास कृष्ण (75 किग्रा) के साथ पूर्व राष्ट्रमंडल चैंपियन मनोज कुमार (60 किग्रा) अपेक्षानुरूप 30 अप्रैल से सात मई के बीच उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होने वाली चैंपियनशिप के लिये टीम में चुने गये। यह महाद्वीपीय चैंपियनशिप इस वर्ष के आखिर में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिये क्वालीफाईंग प्रतियोगिता भी है।